UPPSC : आरओ-एआरओ के आवेदन में ओटीआर का पेच, सर्वर डाउन होने से अभ्यर्थी परेशान
आयोग की ओर से यह सूचना जारी किए जाने के बाद ओटीआर की गति तो बढ़ी, लेकिन उतनी नहीं जितनी अपेक्षित थी। आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) परीक्षा-2023 के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया में वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) का पेच फंसा हुआ है। एक साथ बड़ी संख्या में ओटीआर कराने पर सर्वर धीमा हो गया है, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) एक अप्रैल 2023 से अपनी सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए ओटीआर अनिवार्य कर चुका है। आयोग की ओर से आरओ/एआरओ का विज्ञापन जारी करने से पहले से ही अभ्यर्थियों को सूचना दे दी गई थी कि आरओ/एआरओ भर्ती का विज्ञान प्रस्तावित है और इसमें बड़ी संख्या में आवेदन आते हैं, जबकि ओटीआर की संख्या कम है। ऐसे में अभ्यर्थी समय रहते ओटीआर की प्रक्रिया पूरी कर लें।
हालांकि, आयोग की ओर से यह सूचना जारी किए जाने के बाद ओटीआर की गति तो बढ़ी, लेकिन उतनी नहीं जितनी अपेक्षित थी। आरओ/एआरओ के 411 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नौ अक्तूबर 2023 से शुरू हुई थी। ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि नौ नवंबर 2023 निर्धारित की गई है।
आवेदन की अंतिम तिथि करीब आने के साथ ही ओटीआर कराने वाले अभ्यर्थियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। आरओ/एआरओ भर्ती के विज्ञापन के अनुसार विज्ञापन के आवेदन करने से पूर्व अभ्यर्थियों को अनिवार्य रूप से ओटीआर नंबर प्राप्त करना है। ओटीआर के अभाव में ऑनलाइन आवेदन नहीं होंगे। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं किया है वे ऑनलाइन आवेदन करने के 72 घंटे पूर्व ओटीआर नंबर प्राप्त कर लें।
अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग को सर्वर धीमा होने के कारण ओटीआर का फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। अगर ओटीआर नंबर प्राप्त नहीं हुआ तो वे भर्ती में शामिल होने से वंचित रह जाएंगे। इससे पूर्व भी ओटीआर में दिक्कत के कारण आयोग को तीन भर्ती परीक्षाओं के आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ानी पड़ गई थी।