फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Other schemes of Social Welfare Department are also under investigation, marriage grant scheme is already unde

यूपी : समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाएं भी जांच के दायरे में, शादी अनुदान योजना की पहले से चल रही है जांच

Wed, 28 Jun 2023 04:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Jun 2023 04:35 PM IST
सार

समाज कल्याण विभाग में हुए घोटाले की जांच का दायरा बढ़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ समेत विभाग की अन्य योजनाओं की भी जांच कराने की तैयारी है। शासन की ओर से इस बाबत पूरी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन
Other schemes of Social Welfare Department are also under investigation, marriage grant scheme is already unde
घोटाला - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समाज कल्याण विभाग में हुए घोटाले की जांच का दायरा बढ़ता दिख रहा है। राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ समेत विभाग की अन्य योजनाओं की भी जांच कराने की तैयारी है। शासन की ओर से इस बाबत पूरी जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन


विभाग की ओर से संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालयों में बड़े स्तर पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितता की बात सामने आई है। इसकी गंभीरता को देखते हुए जांच एसआईटी को सौंपी गई है। इसके अलावा शादी अनुदान योजना में भी बड़े स्तर पर गड़बड़ी सामने आई है। उप निदेशक की जांच में पाया गया है कि कई लाभार्थियों को दो-दो बार लाभ पहुंचाया गया है। इसके लिए दो तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी समेत छह अफसरों एवं कर्मचारियों को दोषी पाया गया है।
विज्ञापन


शासन की ओर से अब इसकी उच्चस्तरीय जांच का आदेश दिया गया है। अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक राधेश्याम को जांच सौंपी गई है। इसके तहत पिछले पांच वर्षों में योजना का लाभ पाने वाले सभी लोगों के दस्तावेजों की जांच कराई जाएगी। इस बाबत सभी लाभार्थियों के फार्म खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि शादी अनुदान तथा आश्रम पद्धति विद्यालय दोनों ही मामले में 2017 से 2021 के बीच अनियमितता की बात सामने आई है। ऐसे में इस दौरान अन्य योजनाओं का लाभ पाने वालों के दस्तावेजों की भी जांच कराने की बात कही जा रही है। इसमें राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना प्रमुख है। इसके अलावा अन्य योजनाओं की भी जांच कराने की बात कही जा रही है। इस बाबत जानकारी मांगी गई है। हालांकि, जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह तथा अन्य अफसर कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं।

शादी अनुदान घोटाले के आरोपी सुधीर कुमार होंगे नए उप निदेशक समाज कल्याण

सुधीर कुमार प्रयागराज मंडल में समाज कल्याण विभाग के नए उप निदेशक होंगे। अभी विंध्याचल मंडल में इसी पद पर तैनात सुधीर मंजूश्री श्रीवास्तव की जगह लेंगे। मंजूश्री को वाराणसी मंडल में इसी पद पर भेजा गया है। गौर करने वाली बात यह है कि सुधीर कुमार 2017 में यहां जिला समाज कल्याण अधिकारी रह चुके हैं तथा शादी अनुदान घोटाले को लेकर उप निदेशक की जांच में इन्हें भी दोषी पाया गया है। जांच रिपोर्ट अभी एक सप्ताह पहले ही आई और अब अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के प्रबंध निदेशक को इसकी उच्च स्तरीय जांच सौंपी गई है। इसके बावजूद सुधीर कुमार की यहां तैनाती से कई सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed