फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Organic farming will be done in 3740 hectares

3740 हेक्टेयर में होगी जैविक खेती

Thu, 16 Dec 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Organic farming will be done in 3740 hectares
3740 हेक्टेयर में होगी जैविक खेती
विज्ञापन

प्रयागराज। जैविक खेती का दायरा बढ़ाने की योजना बनाई गई है। पहले चरण में 3740 हेक्टेयर में इस विधि से खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसमें रसायनों का उपयोग बिल्कुल नहीं होगा। 160 हेक्टेयर में इसकी शुरुआत हो चुकी है। शेष रकबे में दो वर्ष के भीतर जैविक विधि से खेती की योजना बनाई गई है।
जैविक खेती की शुरुआत गंगा के किनारे के गांवों से हुई। अब इसका दायरा अन्य क्षेत्रों में भी होने लगा है। इसके तहत 20-20 हेक्टेयर के क्लस्टर बनाए जा रहे हैं। फिलहाल 187 क्लस्टर में जैविक विधि से खेती का लक्ष्य रखा गया है। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने बताया कि 80 क्लस्टर में खेती हो रही है। अन्य के लिए किसानों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मिलेगा 100 फीसदी अनुदान
जैविक विधि से खेती पर 100 फीसदी अनुदान का प्रावधान है। खाद, बीज मुफ्त दिए जाएंगे। हरी खाद, जीवा मृत आदि के लिए भी अनुदान दिया जाएगा। जैविक विधि से खेती पर शुरू के एक-दो वर्ष में कम उत्पादन मिलता है। किसानाें को इससे होने वाले नुकसान की भी भरपाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट ही अटका तो कैसे होगी जैविक खेती
सरकार का जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर है। इसके लिए 100 फीसदी अनुदान की भी व्यवस्था की गई है लेकिन बजट के अभाव में इसका विस्तार रुक गया है। कृषि विभाग के अफसरों के अनुसार 80 क्लस्टर में जैविक विधि से खेती हो रही है लेकिन लंबे समय से बजट नहीं आया। इसकी वजह से रकबा बढ़ नहीं पा रहा।

आज प्रधानमंत्री करेंगे संबोधन, होगा सीधा प्रसारण
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को योजनाओं की घोषणा करेंगे। दिन में 11 से एक बजे के बीच आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान वह किसानों को संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम का यहां भी सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed