फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opposition to CAA: People gathered after prayers

सीएएः मंसूर अली पार्क में लगातार सत्ताइसवें दिन भी धरना प्रदशर्न रहा जारी

Sat, 08 Feb 2020 02:16 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 08 Feb 2020 02:16 PM IST
विज्ञापन
Opposition to CAA: People gathered after prayers
Opposition to CAA: People gathered after prayers - फोटो : CITY DESK
सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में मंसूर अली पार्क में महिलाओं का धरना लगातार 27वें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। जुमे की नमाज के बाद धरना स्थल पर भीड़ उमड़ी। प्रगतिशील संगठनों से जुड़ी महिलाओं के अलावा वामपंथी नेताओं ने भी धरने में शामिल होकर एनआरसी के खतरे बताए।
विज्ञापन


मंसूर अली पार्क में महिलाओं के पहुंचने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया था। जुमे की नमाज के बाद यह सिलसिला और तेज हो गया और देर रात तक जारी रहा। अटाला, सदियापुर, करेली आदि मोहल्लों के अलावा घुरपुर, कौशाम्बी सीमा से लगे गांवों की महिलाआें ने भी सीएए के विरोध में जुलूस निकालकर धरनास्थल पर पहुंचीं। प्रगतिशील महिला संगठन से जुड़ीं इंद्रकली, अनीता देवी, राजकली, उषा देवी, गीता देवी, शांति देवी, ज्योति निषाद, किरण आदि आदिवासी महिलाएं धरने में शामिल हुईं।
विज्ञापन


लखनऊ से आए शम्सुल इस्लाम ने धरना स्थल पर ही कार्यशाला आयोजित कर सीएए, एनआरसी, एनपीआर से होने वाले नुकसान बताए। मिर्जापुर के सुधाकर यादव, जीरा भारती आदि ने भी सीएए के नुकसान पर चर्चा की। पार्क में धरने के दौरान चंदा बाजी, सबीहा मोहानी, सायरा अहमद, सानिया मोहसिन, इरशाद उल्ला, अफसर महमूद, अकीलुर्रहमान आदि ने विचार रखे। सपा नेता सै.मो.अस्करी ने सीएए के समर्थन में भाजपा के अभियान पर सवाल उठाएा। कहा, भाजपा लोगों को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed