फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opposition should stop provoking people by placing gun on the shoulders of farmers - Deputy CM Keshav

किसानों के कंधों पर बंदूक रख लोगों को उकसाना बंद करे विपक्ष - डिप्टी सीएम केशव

Thu, 09 Sep 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Sep 2021 10:56 PM IST
सार

 डिप्टी सीएम बृहस्पतिवार को कौशाम्बी दौरे पर थे। सयांरा गेस्ट हाउस में अफसरों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है।

विज्ञापन
Opposition should stop provoking people by placing gun on the shoulders of farmers - Deputy CM Keshav
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर उकसाना बंद करें। देश में पूरे 25 वर्ष तक भाजपा की सरकार रहेगी। वर्ष 2014,17 और 19 की तरह 22 के विधानसभा चुनाव में भी पार्टी अपना प्रदर्शन दोहराएगी। उन्होंने विस चुनाव में कौशाम्बी समेत प्रदेश में 300 सौ से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी सिद्दत के साथ तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।     

विज्ञापन


 डिप्टी सीएम बृहस्पतिवार को कौशाम्बी दौरे पर थे। सयांरा गेस्ट हाउस में अफसरों एवं संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब होते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह है। 2022 में कौशाम्बी की सभी सीटों समेत प्रदेश की 300 से अधिक सीटें जीतकर सूबे को नए कीर्तिमान की तरफ ले जाएंगे। कहा कि 2022 के यूपी विधानसभा चुनाव के साथ ही पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर चल रही है। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने किसानों के लिए कुछ भी नहीं किया, वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

विज्ञापन

2022 का चुनाव करीब आने के साथ ही शाहीन बाग की तरह आंदोलन देखने को मिलेंगे। किसान आंदोलन नहीं बल्कि, इसे विपक्ष का चुनाव आंदोलन कहिए। किसान पंचायत की जगह चुनाव पंचायत कहिए। इसके पीछे सपा, बसपा कांग्रेस जैसे सभी दल लगे हुए हैं। डिप्टी सीएम ने चुनौती दी कि जिन्हें भाजपा पसंद नहीं है वह इस तरह नाटक करने की जगह 2022 में चुनाव मैदान में एक साथ आएं। भाजपा के खिलाफ चुनाव लड़ें। हमारी विचारधारा अच्छी होगी, हमारे काम अच्छे होंगे तो जनता हमे आशीर्वाद आगे भी देगी। किसानों के कंधे पर बंदूक रख कर लोगों को उकसाना बंद करें।

सर्किट हाउस में 500 लोगों के बैठने के लिए बनेगा मीटिंग हाल
सैनी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने बृहस्पतिवार को सयांरा सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यकर्ताओं की भीड़ और उनके बैठने की अव्यवस्था देख एलान किया कि सर्किट हाउस में पांच सौ लोगों के बैठने के लिए मीटिंग हाल बनवाया जाएगा। वहीं से उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने का निर्देश दिया। कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का ताली बजा कर स्वागत किया। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, सिराथू विधायक शीतल प्रसाद पटेल, चायल विधायक संजय गुप्ता, सदर विधायक लाल बहादुर , सुनील मिश्र, धर्मराज मौर्या, अरुण केशरवानी, चंद्रदत्त शुक्ल, विजय प्रकाश गुप्ता, रमेश पाल, बच्चा केसरवानी, ओमनारायण शुक्ल, नीतीश श्रीवास्तव समेत तमाम पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शक्ति पीठ शीतला धाम का होगा कायाकल्प
सैनी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि शक्ति एवं सिद्धि पीठ शीतला धाम मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मंदिर से जुड़ी सड़कें चौड़ी की जाएंगी। सड़क के दोनों ओर जलनिकासी के लिए नाली निर्माण होगा। जिससे कि मंदिर क्षेत्र में गंदगी न हो सके। डिप्टी सीएम की इस घोषणा का पंडा समाज ने स्वागत किया।

पार्टी पदाधिकारियों से चुनाव की तैयारी में जुटने का आवाह्न
सैनी। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कार्यकर्ताओं से अभी से विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में लग जाने का आवाह्न किया है। कहा कि सभी पदाधिकारी अपने पद के अनरूप पार्टी हित में काम करें। उन्होंने नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ता को मेहनत के आधार पर जिम्मेदारी सौंपती है। 

जनपद में नहीं फैलने पाए डेंगू, उठाएं आवश्यक कदम: डिप्टी सीएम

मंझनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बृहस्पतिवार को सयांरा स्थित सर्किट हाउस में प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने पंचायत सचिव, लेखपाल एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर छोटी-छोटी समस्याओं के प्रार्थना पत्रों को अभियान चलाकर निस्तारित करने का निर्देश दिया। कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रर्थना पत्र लंबित नहीं रहने पाए। दैवीय आपदा एवं चिकित्सा अर्थिक सहायता से संबंधित सभी आवेदन पत्रों को तीन दिन के अंदर निस्तारित करने के साथ ही विकास परक परियोजनाओं को तेजी से पूरी कराने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि जनपद में डेंगू नहीं फैलनी चाहिए। बीमारी की रोकथाम के लिए आश्वयक सभी कदम तत्काल उठाए जाने चाहिए।

उन्होनें पात्रों को सरकार द्वारा संचालित  दिव्यांग, वृद्धावस्था व विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, राशन कार्ड तथा आयुष्मान भारत समेत सभी योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सभी अधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक कार्यों का निर्वहन करें। किसी भी स्तर पर लापवाही न बरती जाए।   बैठक में  जिलाधिकारी सुजीत कुमार व पुलिस अधीक्षक राधेश्याम विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed