फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Operation Sindoor: Preparations complete in hospitals in view of war, leave of health workers cancelled

Operation Sindoor : युद्ध को देखते हुए अस्पतालों में तैयारियां पूरी, स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त

Sat, 10 May 2025 04:32 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 May 2025 04:32 PM IST
सार

एसआरएन अस्पताल में बृहस्पतिवार को 250 बेड युद्ध को देखते हुए आरक्षित कर दिए गए। इसके अलावा सभी जांच निरंतर संचालित रखने का निर्देश दिया गया। वहीं दूसरे दिन प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी कमल और एमएलएन मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Operation Sindoor: Preparations complete in hospitals in view of war, leave of health workers cancelled
डॉक्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत-पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए प्रयागराज के अस्पतालों में भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन), तेज बहादुर सप्रू अस्पताल (बेली), मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) और कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी अस्पताल में पूरे दिन बैठकाें और स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद करने की तैयारियां चलती रहीं। इस दौरान सभी चिकित्सकों व कर्मचारियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई और अग्रिम आदेश तक ड्यूटी पर बने रहने को कहा गया है।

विज्ञापन


एसआरएन अस्पताल में बृहस्पतिवार को 250 बेड युद्ध को देखते हुए आरक्षित कर दिए गए। इसके अलावा सभी जांच निरंतर संचालित रखने का निर्देश दिया गया। वहीं दूसरे दिन प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरबी कमल और एमएलएन मेडिकल कॉलेज के उप प्रधानाचार्य डॉ. मोहित जैन ने अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया। उन्होंने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट, बेड की व्यवस्था, औषधि भंडार व अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ बेली अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भावना शर्मा और चिकित्सा प्रभारी डॉ. एमके अखौरी ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की और सभी वार्डों का निरीक्षण किया। इसके अलावा कॉल्विन अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक एसके चौधरी ने भी सभी स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने को कहा। छावनी सामान्य अस्पताल के निदेशक डॉ. एसके पांडेय ने एएलएस एंबुलेंस की कैटोंनमेंट बोर्ड में मुस्तैदी बढ़ा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां क्या तैयारी
 

1-एसआरएन हॉस्पिटल- 250 बेड ट्रामा, एचडीयू और आईसीयू में आरक्षित, ब्लड बैंक संस्थाओं के साथ शुरू करेगा कैंप, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी निरस्त, औषधि भंडार में सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध, निरंतर चलेगी सभी प्रकार की जांचें।
2-कॉल्विन हॉस्पिटल- 15 बेड आरक्षित, औषधि भंडार में सभी दवाईयां उपलब्ध, ब्लड बैंक में रक्त संग्रह बढ़ाने का निर्देश, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का अवकाश निरस्त।
3-बेली अस्पताल- चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों का अवकाश निरस्त, 25 बेड आरक्षित, विशेषज्ञ चिकित्सकों की सात सदस्यीय टीम का गठन, ड्रग डम्प आलमारी तैयार, ऑक्सीजन प्लांट संचालित, रक्त संग्रह का निर्देश।
4-छावनी सामान्य अस्पताल- स्वास्थ्य कर्मियों की छुट्टी निरस्त, 15 बेड आरक्षित, रक्त संग्रह की तैयारी, एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की क्षेत्र में तैनाती, 24 घंटे चलेंगी सभी जांचें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed