फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Opening the sunroof of the car and showering each other with liquor had to be costly,

महंगी पड़ी मस्ती : कार का सनरूफ खोलकर एक दूसरे को शराब से नहलाना पड़ा भारी, पुलिस ने काटा हजार का चालान

Sun, 14 Apr 2024 04:48 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 04:48 PM IST
सार

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो युवक अपनी कर का सनरूफ खोल कर अर्धनग्न अवस्था में एक -दूसरे को शराब से नहलाते हुए मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान सड़क पर से राहगीरों का आना-जाना लगा रहा। उसके बावजूद मस्ती करते युवकों पर कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है।

विज्ञापन
Opening the sunroof of the car and showering each other with liquor had to be costly,
शराब पार्टी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में कार का सनरूफ खोलकर अर्धनग्न अवस्था में एक- दूसरे को शराब से नहलाते हुए मस्ती करना दो युवकों भारी पड़ गया। मस्ती करते हुए युवकों का किसी ने अपने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए गाड़ी नंबर के आधार पर 24 हजार रुपये का चालान काट दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा रहा है कि दो युवक अपनी कर का सनरूफ खोल कर अर्धनग्न अवस्था में एक -दूसरे को शराब से नहलाते हुए मस्ती कर रहे हैं। इस दौरान सड़क पर से राहगीरों का आना-जाना लगा रहा। उसके बावजूद मस्ती करते युवकों पर कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो जब पुलिस के हाथ लगा तो उन्होंने वीडियो की पड़ताल करना शुरू कर दिया। पड़ताल से पता चला कि कार फतेहपुर की है। वहीं गाड़ी की पहचान होने के बाद पुलिस वालों ने 24500 रुपये का चालान काटकर गाड़ी को सीज भी कर दिया है। वायरल वीडियो प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर-2 के सामने का बनाया हुआ बताया जा रहा है। वायरल वीडियो पर पुलिस की कार्रवाई लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed