फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Open University's B.Ed entrance exam admit card issued

Prayagraj News: मुक्त विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Open University's B.Ed entrance exam admit card issued
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की बीएड और बीएड विशिष्ट शिक्षा की प्रवेश परीक्षा पांच अगस्त को आयोजित की जानी है। इसके लिए शनिवार को एडमिट कार्ड (प्रवेशपत्र) जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

इस बार बीएड के साथ ही बीएड विशिष्ट शिक्षा में भी प्रवेश लिए जाएंगे। एक वर्ष से इंतजार कर रहे शिक्षार्थियों को अब अपनी रुचि के अनुसार बौद्धिक एवं विकासात्मक अक्षमता, श्रवण बाधिता एवं दृष्टिबाधिता से संबंधित विशिष्टताओं में प्रवेश का अवसर मिलेगा। बीएड विशिष्ट शिक्षा में वर्तमान सत्र 2023-24 में कुल 550 सीटें हैं, जिसमें 50 सीटें अल्प आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन

बीएड विशिष्ट शिक्षा कार्यक्रम वर्तमान में 10 अध्ययन केंद्रों में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा प्रदत्त एनओसी के आधार पर संचालित होगा। यूपी में स्थापित इन 10 अध्ययन केंद्रों में से तीन अध्ययन केंद्र पहली बार विश्वविद्यालय की शिक्षा विद्या शाखा की ओर से संचालित किए जाएंगे, जो श्रवण बाधिता, दृष्टिबाधिता और आईडीडी के क्षेत्र में कॅरिअर उन्नयन की विशेषज्ञता से संबंधित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएड विशिष्ट शिक्षा प्रवेश परीक्षा दो खंडों में विभाजित की गई है। प्रथम खंड में सामान्य मानसिक योग्यता एवं सामान्य जागरूकता से संबंधित प्रश्नपत्र और द्वितीय खंड में दिव्यांग बच्चों की मनोवैज्ञानिक समस्याओं को समझना और दो शिक्षण विषयों में अवबोध से संबंधित प्रश्नपत्र होंगे।इसके साथ ही बीएड कार्यक्रम की 550 सीटों पर भी प्रवेश लिए जाएंगे, जिनमें 50 सीटें ईडब्ल्यूएस के लिए आरक्षित हैं। प्रदेश के 10 अध्ययन केंद्रों में प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed