फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Open university examinations will be held on OMR, demo will be displayed

ओएमआर पर होंगी मुक्त विवि की परीक्षाएं, डेमो प्रदर्शित

Thu, 29 Jul 2021 10:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 10:53 PM IST
सार

  • प्रवेश पत्र जारी, प्रदेश के 112 केंद्रों में परीक्षा देंगे 112 परीक्षार्थी
  • परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन, छह अगस्त की परीक्षा अब 16 को

विज्ञापन
Open university examinations will be held on OMR, demo will be displayed
परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं तीन अगस्त से शुरू होने जा रही हैं। परीक्षाएं 16 अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। प्रदेश भर के 112 केंद्रों में 48 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के  प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। मुक्त विवि की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने बताया कि इस बार की परीक्षाएं बहुविकल्पीय एवं ओएमआर आधारित प्रश्रपत्र के माध्यम से कराई जाएंगी।

विज्ञापन


परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ओएमआर शीट भरने का डेमो प्रदर्शित किया गया है। जिसमें नामांकन संख्या के साथ बुकलेट कोड नंबर, पेपर कोड नंबर, परीक्षा केंद्र, हस्ताक्षर, प्रश्नों के क्रम एवं विकल्प को ओएमआर शीट में दर्शाने के तरीके को बहुत ही स्पष्टता से समझाया गया है। ओएमआर शीट भरने में किसी भी त्रुटि से बचने के लिए परीक्षार्थी इसका अभ्यास कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि छह अगस्त को उत्तर प्रदेश बीएड की परीक्षा होने के कारण अब छह को प्रस्तावित परीक्षाएं 16 अगस्त को निर्धारित स्थान एवं समय पर आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


सभी केंद्राध्यक्षों को परीक्षा केंद्र को सैनिटाइज किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा हाल में न्यूनतम छह फीट की दूरी पर बैठने की व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षार्थियों के लिए मास्क अनिवार्य किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed