{"_id":"5e1a20548ebc3e87b368a7ed","slug":"only-nine-train-tickets-sold-from-the-fair-area-on-the-first-bath-allahabad-news-ald265464435","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले स्नान पर मेला क्षेत्र से बिके महज नौ रेल टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले स्नान पर मेला क्षेत्र से बिके महज नौ रेल टिकट
विज्ञापन
Only nine train tickets sold from the fair area on the first bath
पहले स्नान पर्व पर मेला क्षेत्र में बिके महज नौ रेल टिकट
प्रशासन का दावा 23 लाख ने किया स्नान, विभिन्न स्टेशनों से बिके 23 हजार ही टिकट
प्रयागराज। माघ मेले के पहले स्नान पर्व पर जिला प्रशासन भले ही 23 लाख से ज्यादा लोगों के स्नान का दावा करें लेकिन मेला क्षेत्र में रेलवे के शिविर से बिके टिकट की बिक्री कुछ और ही इशारा कर रही है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर परेड ग्राउंड स्थित रेलवे के शिविर से दिन भर में सिर्फ नौ अनारक्षित टिकट ही बिके। इन नौ टिकट का मूल्य कुल 1070 रुपये रहा।
जिला प्रशासन की ओर से इस बार मेले में आने वाली भीड़ का जो आकलन रेलवे को बताया गया था उसी के हिसाब से रेलवे ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मेला क्षेत्र में रेलवे ने अनारक्षित के साथ आरक्षित टिकट की बिक्री का काउंटर भी लगाया। इसके अलावा वहां एनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी भी यात्रियों को दी जा रही है। पौष पूर्णिमा के अवसर पर पहले स्नान पर्व सुबह चार बजे ही मेला क्षेत्र स्थित रेलवे का काउंटर खोल दिया गया। दिन भर यह काउंटर खुला रहा। लेकिन इस दौरान सिर्फ नौ अनारक्षित टिकट ही बिके। जबकि जंक्शन के चार यात्री आश्रय स्थल से 6357, जंक्शन के अनारक्षित काउंटर से 14324, नैनी से 805, छिवकी से 1910 एवं एमईटीएम मशीन के माध्यम से 480 टिकट ही बिके। इस तरह से दिन भर में 23885 अनारक्षित टिकट पौष पूर्णिमा के अवसर पर बिके। इनका मूल्य 36.57 लाख रुपये रहा। जबकि आरक्षित टिकट की बिक्री का आंकड़ा 1810 रहा।