फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Only Azam's school is being demolished or other illegal constructions are also being taken

सिर्फ आजम का स्कूल गिरा रहे हैं या दूसरे अवैध निर्माणों पर भी हो रही कार्रवाई

Mon, 19 Aug 2019 09:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Only Azam's school is being demolished or other illegal constructions are also being taken
Only Azam's school is being demolished or other illegal constructions are also being taken
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रामपुर पब्लिक स्कूल के ध्वस्तीकरण के खिलाफ याचिका पर राज्य सरकार से पूछा है कि क्या रामपुर में अन्य ऐसे स्कूलों पर भी कार्रवाई की जा रही है जो कानून के विपरीत बने हैं या सिर्फ आजम खां से संबंधित पब्लिक स्कूल के खिलाफ ही कार्रवाई हो रही है। कोर्ट ने यह भी जानकारी मांगी है कि रामपुर के कितने स्कूलों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। याचिका की सुनवाई 29 अगस्त को होगी। यह आदेश न्यायमूर्ति पी के एस बघेल तथा न्यायमूर्ति पीयूष अग्रवाल की खंडपीठ ने पब्लिक स्कूल प्रबंध समिति की याचिका पर दिया है।
विज्ञापन

याची के अधिवक्ता सफदर काजमी ने बताया कि कोर्ट ने रामपुर विकास प्राधिकरण द्वारा की जा रही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई और अन्य उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर पहले ही रोक लगा रखी है। कोर्ट के राज्य सरकार से स्कूल के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से संबंधित पत्रावली भी पेश करने का आदेश दिया है। रामपुर पब्लिक स्कूल के निर्माण में कई अनियमितता बताते हुए विकास प्राधिकरण ने इसके ध्वस्तीकरण हेतु कार्यवाही प्रारंभ की थी जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। स्कूल प्रबंधन के अधिवक्ता का कहना था कि आजम खां से राजनैतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण सरकार के निर्देश पर स्कूल पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed