{"_id":"64c2ccf60813a3090800cf84","slug":"online-registration-starts-for-admission-in-nios-in-class-10th-and-12th-allahabad-news-c-3-1-ald1035-186263-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: एनआईओएस में 10वीं और 12वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: एनआईओएस में 10वीं और 12वीं में दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
Fri, 28 Jul 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) में स्ट्रीम-2 के तहत ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण शुरू हो गया है। स्ट्रीम-2 में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2023 है। सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित देश के अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी जो दसवीं और 12वीं की परीक्षा में असफल रहे हैं, उनकी परीक्षा अक्टूबर-नवंबर 2023 में होगी। परीक्षा परिणाम दिसंबर 2023 में जारी किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को इसी वर्ष माध्यमिक अथवा उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण करने का अवसर मिलेगा और उनका कीमती वर्ष खराब नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए एनआईओएस की वेबसाइट www.sdmis.nios.ac.in से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन