{"_id":"5f0df66c8ebc3e63c9209d54","slug":"online-interview-to-be-held-now-at-regional-employment-office-city-desk-news-ald2810277152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवायोजन कार्यालय में अब साक्षात्कार भी ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवायोजन कार्यालय में अब साक्षात्कार भी ऑनलाइन
विज्ञापन
online interview to be held now at regional employment office
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के बीच क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में की गई वैकल्पिक व्यवस्था
प्रयागराज। कोरोना संक्रमण के बीच भर्तियों के लिए साक्षात्कार भी ऑनलाइन होने लगे हैं। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में इस तरह की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अभ्यर्थी मोबाइल की मदद से घर बैठे इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। हालांकि, इसमें इंटरव्यू की प्रक्रिया लंबी खींच जाएगी।
लॉकडाउन में बेरोजगार हुए युवाओं तथा प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने में सेवा योजना कार्यालय की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके तहत सेवायोजन कार्यालय की ओर से भी महीने में चार बार रोजगार मेले के आयोजन का लक्ष्य रखा गया है। कार्यालय में पंजीकरण, आवेदन आदि की प्रक्रिया पहले से ऑनलाइन हो गई है। अब भर्ती की प्रक्रिया भी ऑनलाइन हो गई है।
नई व्यवस्था के अंतर्गत विभाग की ओर से पोर्टल पर रोजगार मेले की तारीख घोषित की जाएगी। इसके बाद संपर्क करने वाली कंपनियों की सूची तैयार कर पोर्टल पर ऑनलाइन कर दी जाएगी। अभ्यर्थी कंपनियों की शर्तों, योग्यता, वेतन आदि के माध्यम से पोर्टल पर ही देख सकेंगे। फिर अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित कंपनी में आवेदन कर सकेंगे। सहायक निदेशक रत्नाकर अस्थाना ने बताया कि अभ्यर्थियों की सूची कंपनियों को उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले कार्यालय परिसर में साक्षात्कार आयोजित होता था लेकिन कंपनियां निर्धारित तारीख पर अभ्यर्थियों से मोबाइल पर संपर्क करेंगी। मोबाइल पर ही साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
हालांकि, इस प्रक्रिया में साक्षात्कार पूरे होने में तीन से चार दिन लग जाएंगे। जबकि, पूर्व में एक दिन में साक्षात्कार हो जाता था। रत्नाकर ने बताया कि यह व्यवस्था सिर्फ कोरोना महामारी के दौरान के लिए है। सरकार की अनुमति मिलने के बाद फिर से पुरानी व्यवस्था लागू हो जाएगी।
तीन कंपनियों की भर्ती आज होगी पूरी
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला सोमवार से शुरू है। इसमें तीन कंपनियां भाग ले रही हैं, जो 200 से अधिक पदों पर भर्ती करेंगी। साक्षात्कार की पूरी प्रक्रिया बुधवार को खत्म होने की उम्मीद है। इसके तत्काल बाद चयनित अभ्यर्थियों की सूची भी घोषित कर दी जाएगी।