Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One-way plan implemented at Prayagraj Junction, entry to Subedarganj will be via Jhalwa Road only.

Prayagraj : प्रयागराज जंक्शन पर वन वे प्लान किया गया लागू, सूबेदारगंज में केवल झलवा रोड से होगा प्रवेश

Wed, 14 Jan 2026 08:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Jan 2026 08:17 PM IST
सार

प्रयागराज जंक्शन पर माघ मेले के मुख्य स्नान पर्वों के एक दिन पहले से लेकर दो दिन बाद तक श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगमता से प्रवेश/निकासी के लिए एकल दिशा मूवमेंट प्लान लागू रहेगा।

विज्ञापन
One-way plan implemented at Prayagraj Junction, entry to Subedarganj will be via Jhalwa Road only.
प्रयागराज जंक्शन पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर माघ मेले के मुख्य स्नान पर्वों के एक दिन पहले से लेकर दो दिन बाद तक श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सुरक्षा एवं सुगमता से प्रवेश/निकासी के लिए एकल दिशा मूवमेंट प्लान लागू रहेगा। टिकट की व्यवस्था यात्री आश्रयों में अनारक्षित टिकट काउंटर, एटीवीएम और मोबाइल टिकटिंग के रूप में रहेगी। बृहस्पतिवार को मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर यह व्यवस्था 14 जनवरी से लागू होगी।

विज्ञापन


जंक्शन पर केवल लीडर रोड से प्रवेश दिया जाएगा और सिविल लाइंस की ओर से निकासी की जाएगी। अनारक्षित यात्रियों को दिशावार यात्री आश्रय के माध्यम से प्रवेश दिया जाएगा। सूबेदारगंज स्टेशन पर केवल झलवा रोड से प्रवेश (कौशाम्बी रोड) दिया जाएगा और जीटी रोड की ओर से निकासी की जाएगी।
विज्ञापन


छिवकी जंक्शन पर केवल सीओडी रोड से प्रवेश दिया जाएगा और जीईसी रोड की ओर से निकासी की जाएगी। नैनी जंक्शन पर केवल स्टेशन रोड (प्लेटफॉर्म-एक) की ओर से प्रवेश दिया जाएगा और द्वितीय प्रवेश द्वार (प्लेटफॉर्म-चार) की ओर से निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्नान पर्व ----------- स्नान की तिथि ----------- प्रतिबंध अवधि

मकर संक्रांति ----------- 15 जनवरी ----------- 14 से 20 जनवरी तक

मौनी अमावस्या ----------- 18 जनवरी ----------- 14 से 20 जनवरी तक
वसंत पंचमी ----------- 23 जनवरी ----------- 22 से 25 जनवरी तक

माघी पूर्णिमा ----------- एक फरवरी ----------- 31 जनवरी से तीन फरवरी तक
महाशिवरात्रि ----------- 15 फरवरी ----------- 14 से 17 फरवरी तक


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed