फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   One hour reserved for CM, he can review the preparations for Mahakumbh

Prayagraj : सीएम योगी का एक घंटा आरक्षित, कर सकते हैं महाकुंभ की तैयारियों की समीक्षा

Fri, 16 Feb 2024 12:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Feb 2024 12:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलिकॉप्टर चार बजे पुलिस लाइन मैदान पर उतरेगा। वहां से वह सीधे एएमए सभागार पहुंचेंगे। वहां आधे घंटे का समय आरक्षित है। इसके बाद साढ़े चार से छह बजे तक वह उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। फिर आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। यहां से वह बमरौली एयरपोर्ट और वहां से लखनऊ जाएंगे।

विज्ञापन
One hour reserved for CM, he can review the preparations for Mahakumbh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ.राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को शामिल होने के लिए आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में दाे घंटे 40 मिनट रहेंगे। इस दौरान उनका तकरीबन एक घंटे का कार्यक्रम आरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन


उनका हेलिकॉप्टर चार बजे पुलिस लाइन मैदान पर उतरेगा। वहां से वह सीधे एएमए सभागार पहुंचेंगे। वहां आधे घंटे का समय आरक्षित है। इसके बाद साढ़े चार से छह बजे तक वह उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। फिर आधे घंटे का समय आरक्षित रखा गया है। यहां से वह बमरौली एयरपोर्ट और वहां से लखनऊ जाएंगे।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि तकरीबन एक घंटे के आरक्षित कार्यक्रम के दौरान वह अफसरों संग महाकुंभ-2025 की तैयारियों पर वार्ता कर सकते हैं। इसके अलावा वह माघ मेला क्षेत्र भी जा सकते हैं। इन संभावनाओं को देखते हुए जिला और मेला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच दिनी किसान मेला आज से, मंत्री करेंगे उद्घाटन

अलोपीबाग स्थित सरदार पटेल संस्थान परिसर में पांच दिनी किसान मेला शुक्रवार को शुरू होगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही सुबह 11 बजे मेले का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले वह मऊआइमा में नवनिर्मित कृषि विज्ञान केंद्र के भवन तथा अन्य कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed