{"_id":"608ac473ed20f6655c77e134","slug":"one-day-a-week-special-train-will-run-for-mumbai-till-31st","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्ताह में एक दिन मुंबई के लिए 31 तक चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्ताह में एक दिन मुंबई के लिए 31 तक चलेगी स्पेशल ट्रेन
Thu, 29 Apr 2021 08:06 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Apr 2021 08:06 PM IST
सार
- कानपुर से प्रयागराज के रास्ते होगा स्पेशल ट्रेन का संचालन
विज्ञापन
train
- फोटो : train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकमान्य तिलक टर्मिनल (मुंबई ) के लिए प्रयागराज के रास्ते रेलवे ने एक और स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कानपुर सेंट्रल से इस ट्रेन का संचालन सात मई से शुरू होगा, जो 30 जुलाई तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। इसी तरह मुंबई से स्पेशल ट्रेन प्रत्येक शनिवार आठ मई से 31 जुलाई तक चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह ने बताया कि कानपुर से दिन में 3.45 बजे यह ट्रेन चलेगी जो शाम 6.10-6.15 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन दोपहर 2.55 बजे मुंबई पहुंच जाएगी।
इसी तरह मुंबई से शाम 5.15 बजे चलने के बाद अगले दिन दोपहर 12.55-1.00 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन और 3.25 बजे कानपुर पहुंच जाएगी। सीपीआरओ ने बताया कि 23 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, एसी थ्री के सात, एसी टू का एक, सामान्य श्रेणी के पांच एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।