फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the question of Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati, Puri Shankaracharya said – he is my beloved.

Prayagraj : अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के मामले में पुरी शंकराचार्य का बयान आया सामने, कही बड़ी बात...

Tue, 20 Jan 2026 02:47 PM IST
विनोद सिंह शाश्वत, प्रयागराज
शाश्वत, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 02:47 PM IST
सार

Avimukteshwaranand Saraswati News : गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा है कि उनका निर्णय अकाट्य होता है और उनके निर्णय को सुप्रीम कोर्ट भी मानता है। इसके साथ ही साथ पुरी पीठाधीश्वर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को अपना लाडला भी बताया। एक तरह से उन्होंने अविमुक्तेश्वरानंद का समर्थन किया। कहा कि मेला प्रशासन अपना काम करे। 

विज्ञापन
On the question of Shankaracharya Avimukteshwarananda Saraswati, Puri Shankaracharya said – he is my beloved.
पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि उनका निर्णय अकाट्य होता है। उनके निर्णय को सुप्रीम कोर्ट भी मानता है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर चल रहे विवाद पर संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से किए गए सवाल पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि उनके पास जब विधिवत यह मामला आएगा, तभी वह इसका जवाब देंगे। अभी उनके पास यह मामला नहीं आया है। इसलिए वह इस बारे में कुछ भी नहीं कहेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को लाडला बताया।

माघ मेले की त्रिवेणी मार्ग के सेक्टर चार स्थित अपने शिविर में पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज मंगलवार को भक्तों के धर्म एवं अध्यात्म से जुड़े प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज को लेकर मौनी अमावस्या पर संगम नोज पर स्नान को लेकर हुए विवाद और उनके अनशन पर पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को दिए गए नोटिस के जवाब में पुरी शंकराचार्य ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि मेला प्रशासन अपना काम करे, सामने वाला उसका जवाब देगा। 

विज्ञापन

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पुरी पीठाधीश्वर के शिविर के सामने रुके और किया प्रणाम

त्रिवेणी मार्ग पर स्थित पुरी पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के ठीक आगे ही दाहिनी पटरी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का भी शिविर है। स्नान को लेकर प्रशासन के साथ हुए विवाद के तीसरे दिन मंगलवार को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने अपने शिष्यों एवं समर्थकों के साथ मेले में गो रक्षा यात्रा निकाली।

उनकी यात्रा जैसे ही स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिविर के सामने पहुंची तो शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद वहां रुक गए। इसके बाद अपनी पालकी से नीचे उतरकर पुरी पीठाधीश्वर के शिविर के मुख्य गेट तक गए। गेट से ही उन्होंने सामने बैठे पुरी शंकराचार्य को प्रणाम किया और इसके बाद अपनी पालकी पर बैठकर आगे बढ़ गए। पुरी शंकराचार्य उस वक्त अपने भक्तों के प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। इस बारे में किए गए सवाल पर पुरी पीठाधीश्वर ने कहा कि उनका ध्यान उस ओर नहीं गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed