{"_id":"61cdf5e79dc444762f017299","slug":"on-the-matter-of-implementation-of-the-code-of-conduct-the-administration-made-intensified-preparations-allahabad-news-ald32386697","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता की लागू होने की बात पर प्रशासन ने तेज की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता की लागू होने की बात पर प्रशासन ने तेज की तैयारियां
विज्ञापन
आचार संहिता लागू होने की बात पर प्रशासन ने तेज की तैयारियां
0 एडीएम प्रशासन के नेतृत्व में हुई अफसरों की बैठक
प्रयागराज। विधानसभा चुनाव की आचार संहित पांच जनवरी को लागू हो सकती है। चुनाव आयोग से इस बात के संकेत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोग द्वारा की गई प्रेस वार्ता के बाद प्रयागराज में एडीएम प्रशासन हर्षदेव पांडेय ने बृहस्पतिवार को अफसरों संग बैठक की।
बैठक में चुनाव आचार संहिता पर अफसरों के साथ विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में आचार संहिता लागू होने के बाद किस अफसर को क्या करना है उस पर चर्चा हुई। यह भी बताया गया कि आचार संहिता के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों पर किस तरह से निगाह रखनी है। कहा गया कि अगर को चुनावी रैली या जुलूस निकलता है तो उस पर सख्त निगरानी रखी जाए। वीडियो रिर्काडिंग हर एक कार्यक्रम की हो। बैठक में सभी एडीएम, एसडीएम और एसीएम आदि अफसर मौजूद रहे।