फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the lines of Padmashree, now apply yourself for Railway Minister Award, apply on HRMS portal till 6th Septe

Railway: पद्मश्री की तर्ज पर अब रेलमंत्री अवार्ड के लिए खुद करें आवेदन, HRMS पोर्टल पर छह सितंबर तक करें आवेदन

Sat, 24 Aug 2024 12:54 PM IST
विनोद सिंह राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज
राहुल शर्मा, अमर उजाला प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 Aug 2024 12:54 PM IST
सार

रेलमंत्री पुरस्कार को ही अब अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार भी कहा जाता है। नए नियमों में अब किसी भी रेल कर्मचारी को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि नहीं दी जाएगी। अधिकारियों, कर्मचारियों को अब सिर्फ मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
On the lines of Padmashree, now apply yourself for Railway Minister Award, apply on HRMS portal till 6th Septe
भारतीय रेल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नई व्यवस्था के तहत प्रतिष्ठित पद्मश्री की तर्ज पर अब रेलमंत्री अवार्ड के लिए रेलकर्मियों को खुद ही एचआरएमएस पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इस नए नियम का फायदा यह होगा कि अफसर के चहेते कर्मचारी इनाम नहीं ले सकेंगे। उत्तर मध्य रेलवे समेत सभी जोनल रेलवे में कार्यरत रेलकर्मियों को छह सितंबर तक फॉर्म भरना होगा।

विज्ञापन

रेलमंत्री पुरस्कार को ही अब अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार भी कहा जाता है। नए नियमों में अब किसी भी रेल कर्मचारी को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि नहीं दी जाएगी। अधिकारियों, कर्मचारियों को अब सिर्फ मेडल और सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आवेदन के लिए निर्धारित प्रोफार्मा भी तैयार किया गया है। उसमें रेलकर्मी या अफसरों को यह खुद बताना होगा कि उन्हें पुरस्कार क्यों दिया जाए। एक स्क्रीनिंग कमेटी आवेदनों की जांच कर कर्मचारियों के नाम को लेकर निर्णय लेगी। वहीं, नाम जोनल रेलवे की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजे जाएंगे।

विज्ञापन

वहीं, जोनल रेलवे की ओर से बोर्ड को नाम भेजे जाने की अंतिम तिथि 14 सितंबर निर्धारित की गई है। इसके बाद बोर्ड 27 सितंबर को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार जिन्हें दिया जाना है, उसकी सूची जारी करेगा। उत्तर मध्य रेलवे के सीनियर पीआरओ डॉ.अमित मालवीय ने कहा कि पहली बार रेलमंत्री पुरस्कार के लिए आवेदन मांगा गया है। नई व्यवस्था के तहत जीएम अवार्ड का नाम विशिष्ट रेल सेवा अवार्ड एवं डीआरएम अवार्ड का नाम रेल सेवा पुरस्कार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed