{"_id":"5ac9240b4f1c1bf4618b60c9","slug":"on-the-lines-of-nasik-ujjain-prayag-kumbh-will-be-built-in-saint-bhakta-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"नासिक-उज्जैन की तर्ज पर प्रयाग कुंभ में बनेगा संत-भक्त निवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नासिक-उज्जैन की तर्ज पर प्रयाग कुंभ में बनेगा संत-भक्त निवास
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 08 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रयाग कुंभ में सुविधाओं को लेकर संतों की नाराजगी दूर करने की पूरी कोशिश की। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज को सर्किट हाउस में बुलाकर उन्होंने अफसरों की मौजूदगी में एक-एक बिंदु पर बात की। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि सीएम ने उनकी हर मांग मंजूर कर ली है। भरोसा दिलाया है कि रैन -बसेरा की जगह उज्जैन, नासिक की तर्ज पर संत-भक्त निवास ही बनेगा। सभी अखाड़ों के स्थायी निर्माण को भी सीएम ने सहमति दे दी। इसी के साथ योगी सरकार और अखाड़ा परिषद के बीच तल्खी दूर हो गई है।
संगम क्षेत्र के परेड ग्राउंड पर गंगा हरीतिमा अभियान की शुरुआत के बाद सीएम ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष से बात करने की इच्छा जताई। कुंभ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद खुद परिषद के अध्यक्ष बाघंबरी गद्दी के श्रीमहंत नरेंद्र गिरि को लेकर सर्किट हाउस पहुंचे। वहां जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, मंडलायुक्त आशीष कुमार गोयल, डीएम सुहास एलवाई की मौजूदगी में सीएम ने अखाड़ा परिषद के प्रस्तावों पर सिलसिलेवार वार्ता की। करीब आधे घंटे चली वार्ता के बाद बाहर निकले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने अमर उजाला को बताया कि सीएम ने उनकी हर मांग स्वीकार कर ली है। उन्होंने बताया कि सीएम ने अखाड़ों के स्थाई निर्माण तत्काल शुरू कराने का निर्देश अफसरों को दिया है। कुंभ-2019 में रैन बसेरा की जगह संत-भक्त निवास बनाने के अलावा कुंभ के कार्यों के लिए अखाड़ा परिषद की देखरेख में निगरानी समिति गठित करने के प्रस्ताव को भी सीएम ने मान लिया।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि महाराज ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ को हनुमान जी की प्रतिमा भेंट की। उनको बड़े हनुमान जी का प्रसाद दिया। हनुमान जी का प्रसाद पाकर सीएम अभिभूत नजर आए। परिषद के अध्यक्ष ने अखाड़े के भ्रमण का उनसे आग्रह किया। इस पर सीएम ने परिषद के अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि अगली बार जब वह प्रयाग आएंगे तो सभी अखाड़ों में जाएंगे भी।