फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the information of assault the policeman who reached the village was taken hostage, four accuse

Prayagraj : मारपीट और पथराव की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को एक पक्ष ने बनाया बंधक, पहुंची कई थानों की फोर्स

Sat, 01 Oct 2022 08:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 Oct 2022 08:56 PM IST
सार

बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो दरोगा को बंधक मुक्त कराया गया। भुक्तभोगी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं, दो नाबालिगों समेत एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
On the information of assault the policeman who reached the village was taken hostage, four accuse
यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना क्षेत्र के कोतारी गांव में शुक्रवार की रात मंदिर परिसर में स्थापित किए गए दुर्गा पूजा पंडाल में चल रहे नाटक और उसमें लड़की का पात्र निभा रहे लड़के पर कमेंटबाजी को लेकर जमकर बवाल हुआ। दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ ही जमकर ईंट-पत्थर चले। घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी के साथ ही रहिमापुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंचे तो आरोप है कि उन्हें ही एक पक्ष ने बंधक बना लिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन



बाद में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची तो दरोगा को बंधक मुक्त कराया गया। भुक्तभोगी चौकी इंचार्ज की तहरीर पर पुलिस ने महिलाओं, दो नाबालिगों समेत एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भी किया गया है। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। ग्रामीण भी भारी संख्या में मौके पर जुट गए थे। 

विज्ञापन

नाटक में लड़की का रोल निभा रहे कलाकार पर छींटाकाशी से हुआ विवाद

 

झूंसी पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के कोतारी गांव के मंदिर में दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई है। इसी के बगल में लगाए गए मंच पर रोजाना सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शुक्रवार को भी पूजा पंडाल के बगल में बने मंच पर गांव के युवक नाटक का मंचन कर रहे थे। इसी दौरान नाटक में लड़की का रोल निभा रहे सुरेश शर्मा के बेटेे करन पर गांव के दूसरे पक्ष के युवक ने कमेंट कर दिया।


इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद शुरु हो गया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे से गालीगलौज करने के साथ ही पथराव करने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी गई तो पीआरवी मौके पर पहुंची। सूचना पर रहिमापुर चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार सिंह राजपूत भी मौके पर पहुंच गए।

दरोगा के साथ हाथापाई भी की
आरोप है कि इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने दरोगा से गालीगलौज करने के साथ ही हाथापाई भी की। इसके बाद उन्हे मकान के लोहे के चैनल में बंदकर कर बाहर से ताला लगा दिया गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। दरोगा को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलने पर सीओ दारागंज आस्था जायसवाल, झूंसी के साथ ही सरायइनायत व उतरांव थाने की फोर्स मौके पर पहुंची।


किसी तरह पुलिस फोर्स ने दरोगा जितेंद्र को ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कराया। बाद में भुक्तभोगी चौकी इंचार्ज जितेंद्र की तहरीर पर संजय मिश्र, सुनीता देवी, रामभूषण मिश्र उर्फ ताने, मोहित मिश्र, दिव्यांश मिश्र, प्रियंका मिश्र, विनय मिश्र, बिट्टी मिश्र, ज्ञानेश्वर मिश्र उर्फ साधु, सौम्या मिश्र, अनिल मिश्र, प्रतिभा मिश्र, सुरेशचंद्र मिश्र व अज्ञात के खिलाफ दरोगा से मारपीट करने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य संगीन कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। मौके पर ग्रामीण भी भारी संख्या में जुट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed