फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On the birthday of Deputy CM Keshav Prasad Maurya, somewhere there was a Havan and somewhere Sundarkand

प्रयागराज : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर कहीं हुआ हवन तो कहीं सुंदरकांड

Sat, 07 May 2022 09:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 May 2022 09:46 PM IST
सार

भाजपा महानगर की ओर से सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ हुआ। यहां केक काटने के साथ मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार गौतम, कुंज बिहारी मिश्र, किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
On the birthday of Deputy CM Keshav Prasad Maurya, somewhere there was a Havan and somewhere Sundarkand
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर हवन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से शहर के तमाम स्थानों पर भाजपा नेताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके 53वें जन्मदिन के अवसर कहीं सुंदरकांड का पाठ हुआ तो कहीं हवन हुआ। पार्टी नेताओं की ओर से केक काटने के साथ मिठाईयां भी बांटी गई।

विज्ञापन



भाजपा महानगर की ओर से सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में सुंदरकांड का पाठ हुआ। यहां केक काटने के साथ मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, अवधेश चंद्र गुप्ता, कमलेश कुमार गौतम, कुंज बिहारी मिश्र, किरन जायसवाल, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे। भाजपा पार्षद पवन श्रीवास्तव की अगुवाई में  ऋषि कुल विद्यालय स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर ने पूजन अर्चन कर डिप्टी सीएम की लंबी आयु के लिए हवन किया गया।

विज्ञापन

On the birthday of Deputy CM Keshav Prasad Maurya, somewhere there was a Havan and somewhere Sundarkand
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर हवन करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला।

यहां बाद में प्रसाद वितरण आचार्य योगी सत्यम, देवनंदन गिरि, किन्नर कल्याण बोर्ड सदस्य कौशल्या नंद गिरि, आलोक श्रीवास्तव, शैलेंद्र श्रीवास्तव, गौरीश आहूजा, कुशाग्र श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में हुआ। भाजपा विधि प्रकोष्ठ के रणजीन सिंह के नेतृत्व में न्याय विद हनुमान मंदिर हाई कोर्ट पर सुंदरकांड, हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।


यहां अरविंद सिंह, राम प्रकाश सिंह, पुरुषोत्तम सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से राजरूपपुर स्थित अनाथालय एवं बचपन डे दिव्यांग विद्यालय में डिप्टी सीएम के जन्मदिन के अवसर पर कपड़े, फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। यहां मनोज कुमार कुशवाहा, सतीश प्रजापति, सतीश कुशवाहा, दीपक यादव, लालजी सोनकर आदि मौजूद रहे। 

On the birthday of Deputy CM Keshav Prasad Maurya, somewhere there was a Havan and somewhere Sundarkand
Prayagraj News : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन पर बच्चों को मिठाई बांटते भाजपाई। - फोटो : प्रयागराज

युवा मोर्चा ने किया 53 किलो लड्डू का वितरण
डिप्टी सीएम के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा की ओर से सिविल लाइंस हनुमान मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर 53 किलो लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष रोहित पांडेय, सचिन मिश्र, रवि केसरवानी, संदीप मिश्र, आशीष द्विवेदी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुबोेध सिंह ने डिप्टी सीएम के जन्मदिन के अवसर पर शहर के तमाम स्थानों पर होर्डिंग लगवाई। साथ ही लखनऊ जाकर डिप्टी सीएम को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन

On the birthday of Deputy CM Keshav Prasad Maurya, somewhere there was a Havan and somewhere Sundarkand
कौशाम्बी में केक काटकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : प्रयागराज

कौशाम्बी में भी कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम केशव मौर्य का मनाया जन्मदिन

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। मंझनपुर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम के 53 वें जन्मदिन पर केक काटा। साथ ही एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दीं। कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना की।


जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री अनिल राजभर, सांसद विनोद सोनकर, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, शीतला प्रसाद पटेल, लालबहादुर, संतोष पटेल, अजय पांडेय, भूपेंद्र सिंह पटेल, रमेश पासी, प्रेमचंद्र चौधरी, रमेश पाल, पुष्पा देवी, चंद्रदत्त शुक्ल, दुर्गेश गुप्ता, नितिन पासी, ज्योती केसरवानी, जितेंद्र सोनकर, धर्मराज मौर्य, गोलू सिंह पटेल, शीलू पांडेय, दिनेश पांडेय आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने मूरतगंज में डिप्टी जन्मदिन मनाया।


यहां लोगों को शरबत पिलाकर सभी को अंगवस्त्र प्रदान किया गया। पूरामुफ्ती तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया। साथ लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर डिप्टी सीएम के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर मनोज शुक्ला, राममिलन चौधरी, पिंटू कुशवाहा, पवन त्रिपाठी, अशोक कुमार केसरवानी, कल्लू मोदनवाल, हर्ष केसरवानी, सुरेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed