फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   On losing money in the stock, he created a drama of his own kidnapping

Prayagraj : शेयर में पैसे हारने पर रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, फोन कर परिजनो से एक करोड़ की मांगी फिरौती

Thu, 23 Feb 2023 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Feb 2023 01:27 AM IST
सार

अल्लापुर में रहने वाले 21 वर्षीय छात्र ने पुलिस को जमकर छकाया। शेयर ट्रेडिंग में चार लाख रुपये हारने के बाद घर से गायब हो गया और खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। परिजनों को फोन कर एक करोड़ की फिरौती भी मांगी।

विज्ञापन
On losing money in the stock, he created a drama of his own kidnapping
फिरौती - फोटो : demo

विस्तार

अल्लापुर में रहने वाले 21 वर्षीय छात्र ने पुलिस को जमकर छकाया। शेयर ट्रेडिंग में चार लाख रुपये हारने के बाद घर से गायब हो गया और खुद के अपहरण की कहानी रच डाली। परिजनों को फोन कर एक करोड़ की फिरौती भी मांगी। आरपीएफ ने एमपी के खंडवा स्टेशन पर पकड़ा तो खुलासा हुआ। जिसके बाद जार्जटाउन पुलिस उसे ले आई और शांतिभंग में चलान कर दिया।

विज्ञापन

अल्लापुर निवासी किराना दुकानदार का बेटा ्रइंटर पास करने के बाद जेईई की तैयारी कर रहा है। 19 फरवरी को वह गायब हो गया। 20 फरवरी को परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इसी दौरान पिता के पास फोन आया। इसमें बताया गया कि उसके बेटे का अपहरण हो गया है और उसे छुड़ाना है तो एक करोड़ रुपये देने होंगे। चौंकाने वाली बात यह है कि नंबर उसके पिता का ही था जिसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

विज्ञापन


पुलिस जांच में जुटी ही थी कि 21 फरवरी को खंडवा आरपीएफ से फोन आया। बताया गया कि अल्लापुर निवासी युवक वहां संदिग्ध हाल में घूमता मिला है। इसके बाद जार्जटाउन पुलिस पहुंची और उससे पूछताछ की तो हकीकत सामने आई। छात्र ने बताया कि वह शेयर ट्रेडिंग में पिता के अकाउंट में जमा चार लाख रुपये हार गया था। इसके बाद डरकर वह घर से भाग निकला। फिर खुद के अपहरण की झूठी सूचना दी। लेकिन आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। जार्जटाउन एसओ धीरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्र का शांतिभंग में चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मैजिक एप से की थी कॉलिंग

पूछताछ में पुलिस ने जब छात्र से पूछा कि उसने अपने पिता के नंबर से ही कैसे कॉल किया तो उसने बताया कि इसके लिए उसने मैजिक एप का इस्तेमाल किया। बताया कि इस एप के जरिए कॉलिंग करने पर आप किसी भी नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉल करने से पहले आपको नंबर दर्ज करना होता है जो कोई भी हो सकता है। इसी एप के जरिए उसने अपने पिता का नंबर एप में डालते हुए कॉल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed