{"_id":"5e7f99cd8ebc3e6f9507b94e","slug":"on-line-study-started-in-allahabad-university-city-news-ald272093752","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में शुरू हुई ऑनलाइन पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के मद्देनजर देश में हुए 21 दिनों के लॉक डाउन के बीच इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के शिक्षकों ने ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी के निर्देशन में सबसे पहले तीन विभागों के शिक्षकों ने ऑनलाइन अध्यापन शुरू किया है।
लॉक डाउन के मद्देनजर इविवि में परीक्षाएं टल चुकी हैं। कक्षाएं भी पूरी तरह से ठप पड़ी हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय प्रशासन के लिए अगला सत्र समय से शुरू करा पाना बड़ी चुनौती साबित होने जा रहा है। आगामी चुनौतियों के मद्देनजर ही इविवि प्रशासन ने ऑनलाइन पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है। पहले चरण में तीन विभागों जेके इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंस, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज (जिसमें सेंटर ऑफ कंप्यूटर एजूकेशन भी समाहित है) और पांच वर्षीय बीएएलएलबी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने ऑनलाइन माध्यम से अध्यापन कार्य शुरू किया है।
यूट्यूब और व्हाट्सएप ग्रुप के मध्यम से छात्र-छात्राओं के लिए लेक्चर आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही इनके माध्यम से नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन भी शुरू कर दिया गया है। कुलपति प्रो. आरआर तिवारी का कहना है कि जब तक स्थितियां सामान्य नहीं हो जातीं हैं, तब तक छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कक्षाओं की सुविधा मुहैया कराई जाती रहेगी। कुलपति ने इस सकारात्मक पहल को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया है ताकि अन्य विभाग भी इस ओर अग्रसर हों। वहीं, इविवि के सेंटर ऑफ मीडिया स्टडीज के कोर्स कोऑर्डिनेटर डॉ. धनंजय चोपड़ा ने भी अध्यापकों से आग्रह किया है कि वे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करें। उनका कहना है कि लाइव क्लास के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा सकता है।
विज्ञापन
सीएमपी डिग्री कॉलेज में हिंदी की पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. सरोज सिंह ने भी ऑनलाइन अध्यापन कार्य शुरू किया है। वह व्हाट्सएप के जरिये ऑडियो एव वीडियो के माध्यम से ऑनलाइन क्लास का संचालन कर रही हैं। जल्द ही वह यूट्यूब के जरिये कक्षाओं का संचालन शुरू करेंगी ताकि छात्र-छात्राओं को किसी समस्या का सामना न करना पड़े।