फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Old video of another woman regarding BJP MLA Piyush Ranjan Nishad goes viral

Prayagraj : भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद को लेकर एक और पुराना वीडियो वायरल, महिला का उत्पीड़न करने का आरोप

Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 09 Apr 2023 12:32 AM IST
सार

ब्यूटीशियन के साथ बातचीत के तीन आडियो सामने आने के बाद शनिवार को करछना के भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद को लेकर एक और महिला का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

विज्ञापन
Old video of another woman regarding BJP MLA Piyush Ranjan Nishad goes viral
Prayagraj News : पीयूष रंजन निषाद, निषाद पार्टी विधायक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ब्यूटीशियन के साथ बातचीत के तीन आडियो सामने आने के बाद शनिवार को करछना के भाजपा विधायक पीयूष रंजन निषाद को लेकर एक और महिला का पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में विधायक पर उत्पीड़न करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली महिला खुद को उनकी पत्नी बता रही हैं। यह वीडियो बीते विधान सभा चुनाव के दौरान भी वायरल हो चुका है।

विज्ञापन


नए सिरे से वायरल हुए पुराने वीडियो में महिला अपने उत्पीड़न की कहानी सुना रही है। वह कहती है कि पांच साल से विधायक निषाद ने उसे फ्लैट नंबर 416 में पत्नी के रूप में रखा है। वहां वह कई नेताओं, मंत्रियों और अफसरों के साथ आ चुके हैं। अब उसे वहां से निकल जाने के लिए धमका रहे हैं। वीडियो में महिला कहती है कि विधायक मुझे यहां से निकलने की धमकी दे रहे हैं। वह मेरा न फोन उठा रहे हैं और ना ही मेरे संदेशों का जवाब दे रहे हैं। मुझे अपनी जान का खतरा सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed