फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ogi government will establish a large media center in Mahakumbh

Prayagraj : महाकुंभ में वृहद मीडिया सेंटर की स्थापना कराएगी योगी सरकार, जर्मन हैंगर स्टाइल में होगा निर्माण

Wed, 14 Aug 2024 05:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Aug 2024 05:02 PM IST
सार

इस सेंटर में महाकुंभ पर केंद्रित यूपी की सांस्कृतिक विरासत की एक झलक देखने को मिलेगी। मीडिया सेंटर को हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई से युक्त किया जाएगा । ताकि, लाइव फीड एक्सेस और अपलोडिंग आसानी से हो सके।

विज्ञापन
ogi government will establish a large media center in Mahakumbh
कुंभ मेला, प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में पांच करोड़ रुपये की लागत से विश्व स्तरीय सुविधाओं वाले मीडिया सेंटर की स्थापना के लिए काम शुरू हो गया है।4,800 वर्ग मीटर एरिया में मीडिया सेंटर की स्थापना की जाएगी। महाकुंभ में देश-विदेश के मीडिया संस्थानों के आगमन को देखते हुए इसे सुविधाओं से लैस किया जाएगा। 24 घंटे इसका होगा।

विज्ञापन


काली मार्ग पर तिराहे पर प्रस्तावित मीडिया सेंटर 22 फीट ऊंचा होगा। इसका निर्माण इंजीनियर्ड एल्युमीनियम जर्मन हैंगर स्टाइल में होगा। इसमें 500 से ज्यादा सीटिंग क्षमता वाले वर्क स्टेशन एरिया, वीआईपी लाउंज, स्टूडियो, कांफ्रेंस एरिया, भव्य एंट्री और एग्जिट गेट, थीमैटिक फ्रंट फेकेड, पैंट्री रूम, स्टोर रूम, स्पेशलाइज्ड सिक्योरिटी रूम, ब्रांडिंग एरिया, ऑडियो-विजुअल, एडिटिंग व कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं मिलेंगी। मीडिया सेंटर की आकर्षक साज-सज्जा की जाएगी।
विज्ञापन


इस सेंटर में महाकुंभ पर केंद्रित यूपी की सांस्कृतिक विरासत की एक झलक देखने को मिलेगी। मीडिया सेंटर को हाई स्पीड इंटरनेट और वाई-फाई से युक्त किया जाएगा । ताकि, लाइव फीड एक्सेस और अपलोडिंग आसानी से हो सके। इस मीडिया सेंटर का संचालन 10 जनवरी से 26 फरवरी तक किया जाएगा। इसे आवश्यकता अनुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। मीडिया सेंटर में यूनिफॉर्म में हाउसकीपिंग व सिक्योरिटी स्टाफ की भी तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक हजार सीटों वाले सेंटर में साउंड प्रूफ प्रेस ब्रीफिंग एरिया

मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग एरिया को साउंड प्रूफ बनाने, वीआईपी लाउंज में सोफा लाउंज की स्थापना, स्टेज सेटअप, डायस चेयर व टेबल तथा पैगोडा स्ट्रक्चर के रूप में इन्फॉर्मेशन काउंटर की स्थापना की जाएगी। हैंगर को वॉटर व फायर प्रूफ बनाने के साथ ही 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली तूफानी हवाओं को सहन करने की क्षमता योग्य बनाया जाएगा। मीडिया सेंटर में एक बार में 500 पत्रकारों के बैठने की सीटिंग क्षमता होगी। जबकि, जर्मन हैंगर को 1000 से ज्यादा लोगों की क्षमता के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed