फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Offline certificate of millions in the name of the game

ऑफलाइन प्रमाणपत्र की आड़ में लाखों का खेल

Sun, 01 Feb 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sun, 01 Feb 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
 वैसे तो शासन ने आय, जाति, निवास, हैसियत प्रमाणपत्र आदि जारी करने की व्यवस्था ऑनलाइन कर दी है लेकिन वेंडरों ने इसके बजाय ऑफलाइन प्रमाणपत्र जारी कर जनता से लाखों रुपये वसूल लिए और उसे सरकारी खाते में जमा भी नहीं किया। अब वेंडरों से वसूली के लिए प्रशासन ने शासन को पत्र भेजकर अनुमति मांगी है। इसके साथ ही ऑनलाइन प्रमाणपत्र जारी किए जाने में तमाम खामियां सामने आने के बाद शासन ने संबंधित एजेंसी का नवीनीकरण रोक कर रीटेंडर करते हुए नए सिरे से आवेदन आमंत्रित कर लिए हैं।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक ऑनलाइन व्यवस्था के तहत आवेदनकर्ताओं से प्रमाणपत्र के लिए जो फीस वसूली जाती है, उसका एक हिस्सा सरकारी खाते, दूसरा हिस्सा इस व्यवस्था को संभाल रही एजेंसी डीईएसजी और तीसरा हिस्सा वेंडर के खाते में जाता है। सबसे अधिक प्रमाणपत्र जून से अगस्त के बीच जारी किए जाते हैं और इस दौरान आवेदनों का ढेर लगा रहता है। वर्ष 2014 में इसी वजह से सर्वर डाउन हो गया और हजारों आवेदन अटक गए। ऐसे में प्रशासन की तरफ से एजेंसी को निर्देश दिए गए कि प्रमाणपत्र ऑफलाइन जारी कर दिए जाएं। ऑफलाइन प्रमाणपत्र जारी करने के दौरान वेंडरों ने संबंधित एजेंसी की मशीनरी का कोई उपयोग नहीं किया। इसके बावजूद आवेदनकर्ताओं से पूरा शुल्क लिया गया। वेंडरों ने शुल्क में एजेंसी का हिस्सा भी अपने पास रख लिया जबकि उसे सरकारी खाते में जमा करा देना चाहिए था। बाद में मामले का खुलासा तो रकम की गणना की गई। पता चला कि वेंडरों ने तकरीबन 70 लाख रुपये का गबन किया है।
विज्ञापन


इस दौरान एक और गड़बड़ी भी सामने आई, जिसके लपेटे में सीधे एजेंसी आ गई। दरअसल, एजेंसी के पास ओबीसी और एससी का जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए अंग्रेजी में वह प्रारूप ही उपलब्ध नहीं था, जो केंद्रीय संस्थानों में मान्य है। ऐसे में केंद्रीय संस्थानों में नौकरी या केंद्रीय  प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके साथ ही तहसील और एजेंसी के कुछ कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों की इस मजबूरी का फायदा उठाया और मोटी रकम वसूलकर फर्जी प्रमाणपत्र जारी कर दिए गए। ऐसी तमाम शिकायतें आने के बाद शासन ने एजेंसी का नवीनीकरण रोक दिया है। शासन की तरफ से दूसरी एजेंसी के चयन के लिए रीटेंडर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed