{"_id":"6af09b2697548f1596040b84","slug":"officials-closed-the-case-fraudulently-without-any-consultation-elderly-person-ration-supply-cut-off-allahabad-news-c-417-1-nan1011-10889-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिना बात किए अधिकारियों ने कर दिया फर्जी निस्तारण, बुजुर्ग का राशन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिना बात किए अधिकारियों ने कर दिया फर्जी निस्तारण, बुजुर्ग का राशन बंद
Sun, 08 Nov 2026 09:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 08 Nov 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज- बेसहारा लालती देवी
पति और तीन बच्चों को खो चुकी लालती देवी का अंत्योदय कार्ड विस्थापन के नाम पर काट दिया गया। समाधान दिवस में शिकायत के बाद अधिकारियों ने बिना बात किए आईजीआरएस पर फर्जी निस्तारण कर दिया है।
सेवारां गांव निवासी राजेंद्र मौर्य की पत्नी लालती देवी की कहानी बेहद दर्दनाक है। पति के साथ दो बेटियों और इकलौते बेटे की भी मौत हो गई। पड़ोसियों की प्रताड़ना से आजिज आकर बेसहारा विधवा को प्रतापगढ़ के विकास खंड बिहार अंतर्गत अपने मायके सरांय में शरण लेनी पड़ी।
जीवन यापन के लिए शासन से उन्हें अंत्योदय कार्ड मिला था। लालगोपालगंज के कोटेदार से मिलने वाले इसी राशन के सहारे उनकी सांसों की डोर बंधी थी। लेकिन सितंबर में उन्हें राशन देने से मना कर दिया गया। रिश्तेदार देवराज मौर्य की मदद से बुजुर्ग महिला ने 22 अक्तूबर को सोरांव तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस पर अधिकारियों से गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
फर्जी निस्तारण ने बढ़ाई पीड़ा
आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत का कागजों में ही फर्जी निस्तारण कर दिया गया। लालती देवी के रिश्तेदार शिवम कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत में दिए गए मोबाइल नंबर पर किसी अधिकारी का फोन नहीं आया। निस्तारण रिपोर्ट में तर्क दिया गया कि परिवार विस्थापन के कारण कार्ड निरस्त किया गया है।
अब ग्रामसभा प्रस्ताव देगी तभी नया कार्ड बनेगा। ऐसे में सवाल यह है कि अपनों को खो चुकी और दर-दर भटक बेसहारा महिला अब ग्रामसभा के चक्कर कैसे काटेगी, बिना जमीनी हकीकत जाने कार्ड काटने वाले अधिकारियों ने यह भी नहीं सोचा कि बेसहारा महिला का जीविकोपार्जन कैसे चलेगा?