फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers stand firm on the shifting of the commissionerate office, ADG went on leave

Prayagraj : कमिश्नरेट कार्यालय की शिफ्टिंग को लेकर अफसरों में ठनी, एडीजी छुट्टी पर गए

Sun, 06 Aug 2023 12:03 PM IST
विनोद सिंह अनूप ओझा, प्रयागराज
अनूप ओझा, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 12:03 PM IST
सार

मुताबिक खुफिया विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रयागराज में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद तैनात किए गए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अपने कार्यालय में एक भी दिन बैठकर सरकारी कार्य नहीं किया है। अपर पुलिस आयुक्त ही अपना सरकारी कामकाज दफ्तर में बैठकर निबटाते आए हैं।

विज्ञापन
Officers stand firm on the shifting of the commissionerate office, ADG went on leave
एडीजी भानु भास्कर और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एडीजी के कार्यालय न छोड़ने पर रिकॉर्ड रूम को खाली कराकर पुलिस कमिश्नर का दफ्तर बनाने का काम शुरूप्रयागराज। कमिश्नरेट के नए कार्यालय की स्थापना को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) भानु भास्कर और पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा में खींचतान बढ़ गई है। एडीजी खुद को सीनियर बताते हुए पीएचक्यू का प्रथम तल छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। यहीं के रिकॉर्ड रूम को खाली कराकर पुलिस कमिश्नर का कार्यालय बनाया जा रहा है। इससे नाराज एडीजी छुट्टी पर चले गए हैं।

विज्ञापन


अफसरों के बीच खींचतान का यह मामला सीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। खुफिया विभाग ने भी इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी है।सूत्रों के मुताबिक खुफिया विभाग की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रयागराज में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बाद तैनात किए गए पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा ने अपने कार्यालय में एक भी दिन बैठकर सरकारी कार्य नहीं किया है। अपर पुलिस आयुक्त ही अपना सरकारी कामकाज दफ्तर में बैठकर निबटाते आए हैं।

विज्ञापन



 

पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) के पुराने भवन में एडीजी जोन, पीएसी पूर्वी जोन के आईजी, क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई, सतर्कता अधिष्ठान व सीबीसीआईडी के एसपी के साथ-साथ एटीएस और एसटीएफ के कार्यालय संचालित हैं। इसी भवन में कमिश्नरेट की स्थापना का आदेश डीजीपी विजय कुमार ने जारी किया है। इसके बाद एएसआई से संरक्षित पीएचक्यू के पुराने भवन में कमिश्नरेट कार्यालय की स्थापना शुरू की गई है। कई दफ्तर खाली कराए जा चुके हैं। क्षेत्रीय अभिसूचना इकाई के दफ्तर को मौखिक निर्देश पर ही खाली करा दिया गया है।

अपना कार्यालय छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं एडीजी


इस बीच कई अफसरों ने दफ्तर छोड़ने में आनाकानी शुरू कर दी है। इससे स्थिति असहज हो गई है। भूतल पर जहां कमिश्नरेट की शिफ्टिंग कराई जानी है, वहीं एडीजी का कार्यालय है। एडीजी अपना कार्यालय पुलिस कमिश्नर दफ्तर के लिए छोड़ने के बजाए छुट्टी पर चले गए हैं। शुक्रवार को उन्हें वापस आना था, लेकिन उन्होंने अवकाश बढ़ा दिया है। इससे असमंजस के बादल छा गए हैं। सूत्रों का कहना है कि कार्यालय शिफ्टिंग को लेकर एडीजी जोन ने शासन को पत्र भी लिखा है।

विज्ञापन

कमिश्नरेट की शिफ्टिंग को लेकर अफसरों में खींचतान की शिकायत सीएम कार्यालय तक पहुंच गई है। खुफिया विभाग की ओर से भी इस खींचतान पर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय के पुराने भवन में कमिश्नरेट की स्थापना को लेकर एडीजी जोन और पुलिस कमिश्नर के बीच सामंजस्य नहीं है। इस वजह से जनता परेशान है और सरकार की छवि भी धूमिल हो रही है। पूरे प्रकरण पर दोनों अफसर मौन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed