फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers should take effective action to control the spread of infection: Keshav

संक्रमण के प्रसार पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करें अफसर: केशव 

Sun, 20 Sep 2020 01:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Sep 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Officers should take effective action to control the spread of infection: Keshav
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को संक्रमण के प्रसार को फैलने से रोकने के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्रवाई करने के लिए मातहतों को निर्देश दिए। सर्किट हाउस में कोविड-19 की समीक्षा बैठक दौरान उन्होंने कहा, टेस्टिंग की संख्या को और बढ़ाया जाए, कान्टैक्ट ट्रेसिंग को शत-प्रतिशत रूप से सुनिश्चित किया जाए। 
विज्ञापन


बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से डिप्टी सीएम ने कहा कि कोविड परीक्षण केंद्रों पर सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें। केंद्र पर आने वाले किसी व्यक्ति को भी परीक्षण से मना न किया जाए। कहा, परीक्षण कराने के लिए लोगों को प्रेरित भी करें। उन्होंने अफसरों से कहा कि स्थिति को देखकर ही होम आइसोलेशन की अनुमति दी जाए।
विज्ञापन


इस दौरान डीएम भानुचंद गोस्वामी ने कहा कि अधिक उम्र वालों तथा पूर्व में किसी बीमारी से ग्रस्त लोगों के होम आइसोलेशन की अनुमति के संबंध में विशेष सावधानी बरती जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों के साथ चिकित्सक, नर्स व वार्ड ब्वाय अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कोविड-19 के लिए चार से पांच अन्य प्राइवेट अस्पतालों को चिह्नित करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed