फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers of various cadres of High Court Service promoted, notification issued

प्रमोशन : उच्च न्यायालय सेवा के विभिन्न संवर्गों के अधिकारी हुए पदोन्नत, अधिसूचना जारी

Fri, 03 May 2024 06:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 May 2024 06:20 PM IST
सार

संजीव सचदेवा को प्रमुख निजी सचिव (प्रशासन) के पद पर आसीन किया गया। इसके अलावा उच्च न्यायालय निजी सचिव सेवा संवर्ग के राम आसरे मौर्य को निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव बनाया गया।

विज्ञापन
Officers of various cadres of High Court Service promoted, notification issued
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के महानिबंधक राजीव भारती की अधिसूचना के अनुसार इलाहाबाद उच्च न्यायालय के विभिन्न संवर्ग के अधिकारियों को पदोन्नति प्रदान की गई। संजीव सचदेवा को प्रमुख निजी सचिव (प्रशासन) के पद पर आसीन किया गया। इसके अलावा उच्च न्यायालय निजी सचिव सेवा संवर्ग के राम आसरे मौर्य को निबंधक सह प्रमुख निजी सचिव बनाया गया।

विज्ञापन


इसके साथ ही नसीम उद्दीन को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड 4, प्रमोद त्रिपाठी को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड 3, मोहम्मद आरिफ को सहायक निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड २ पर पदोन्नति प्राप्त हुई। इसी प्रकार न्यायपीठ सेवा संवर्ग में अनिल कुमार कुशवाहा एवं कमलेश कुमार सिंह को संयुक्त निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड 4, चंद्र प्रकाश सिंह, निहाल सिंह एवं करमजीत सिंह बेदी (लखनऊ) को उप निबंधक सह न्यायपीठ सचिव ग्रेड ३ पर पदोन्नत किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह ने माननीय मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली, संघ के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति महेश चंद्र त्रिपाठी एवं महानिबंधक राजीव भारती का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेदी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव बृजेश यादव, सहायक सचिव अंकुर, कोषाध्यक्ष प्रकर्ष मालवीय एवं खेल सचिव जुनैद अहमद के साथ कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed