फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officers arrested by a crowd of young men are becoming power recovery

बिजली अफसर बन वसूली कर रहे युवक को भीड़ ने दबोचा

Fri, 07 Aug 2015 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 07 Aug 2015 02:14 AM IST
विज्ञापन
Officers arrested by a crowd of young men are becoming power recovery
इलाहाबाद (ब्यूरो)।  बिजली विभाग अफसर बनकर करेली में गेस्ट हाउस संचालकों से वसूली कर रहे एक युवक को भीड़ ने दबोच लिया। नाराज लोगों ने पहले तो उसकी जमकर धुनाई की गई फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी जालसाज बिजली विभाग के अधिकारियों व पुलिस को चकमा देकर बीच रास्ते से ही फरार हो गया।
विज्ञापन

 
घटनाक्रम के मुताबिक एक व्यक्ति बुधवार को करेली क्षेत्र में पहुंचा और कई गेस्ट हाउस संचालकों को झांसा दिया कि वह बिजली विभाग में अधिकारी हैा। उसे शहर के गेस्ट हाउस में बिजली कनेक्शन की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। आरोपी ने गेस्ट हाउस संचालकों को जांच करने संबंधी एक फर्जी कागजात भी दिखाया, जो लखनऊ के अघीक्षण अभियंता (प्रशासन ) की ओर से जारी होना बताया गया। युवक ने अफसर की तरह रौब गांठते हुए तीन गेस्ट हाउसों की जांच भी की और एक गेस्ट हाउस संचालक से उसने 15 सौ रुपये भी वसूल लिए। इस बीच उसके हावभाव व गतिविधियों से लोगों को शक हो गया।
विज्ञापन


हो हल्ला मचा तो वहां जुटी भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर पीटा फिर पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। पुलिस वाले उसे पकड़कर थाने ले गए जहां उससे पूछताछ की गई। करेली पुलिस ने मामले की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी तो एसडीओ ने उसे कार्यालय में भेजने को कहा, ताकि असलियत का पता लगाया जा सके। पुलिस ने लापरवाही की हद पार करते हुए आरोपी युवक को कुछ देर बाद अकेले ही एसडीओ के पास भेज दिया।  पुलिस के फंदे से बाहर आते ही वह एसडीओ के पास न जाकर फरार हो गया। एसडीओ रवींद्र पाल का कहना है कि उनके पास भी एक व्यक्ति आया था, उसने लखनऊ के एक अधिकारी का पत्र भी दिखाया जिसमें लोड आदि चेक करने की बात कही गई थी। पुलिस से पता चला कि वह पकड़ा गया है। पुलिस के जरिए उसे बुलाया गया था लेकिन वह कहां गया पता नहीं है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed