फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Officer daughters... eight in top ten in PCS waved the flag

UPPCS : अफसर बेटियां...पीसीएस में शीर्ष दस में आठ पर लहराया परचम

Sat, 08 Apr 2023 04:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 08 Apr 2023 04:34 AM IST
सार

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया। 383 पदों के लिए हुई परीक्षा में 364 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Officer daughters... eight in top ten in PCS waved the flag
टॉपर दिव्या सिकरवार... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) परीक्षा-2022 में बेटियों ने परचम लहराया है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में आगरा की दिव्या सिकरवार ने टॉप किया। 383 पदों के लिए हुई परीक्षा में 364 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ की प्रतीक्षा पांडेय को दूसरा और बुलंदशहर की नम्रता सिंह को तीसरा स्थान मिला है। आयोग ने पीसीएस-2022 की मुख्य परीक्षा का परिणाम नौ फरवरी 2023 को घोषित किया था, जिसमें साक्षात्कार के लिए 1071 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू 20 फरवरी 2023 से 21 मार्च 2023 तक कराए गए, जिसमें 23 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


आयोग के प्रभारी सचिव विनोद कुमार गौड़ के अनुसार पीसीएस के 30 प्रकार के पदों पर भर्ती की गई है। इनमें तीन प्रकार के 10 पदों पर चयन का आधार केवल लिखित परीक्षा है, जबकि शेष 27 प्रकार के 373 पदों पर चयन का आधार लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार है। पीसीएस-2022 में उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण जो 19 पद खाली रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें व्यवस्थाधिकारी राज्य संपत्ति विभाग का एक, व्यवस्थापक राज्य संपत्ति विभाग के 16 एवं रसायनज्ञ एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के दो पद शामिल हैं।

प्रभारी सचिव ने बताया कि परीक्षाफल आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। चयनित अभ्यर्थियों की संस्तुतियां जल्द ही शासन को प्रेषित कर दी जाएंगी और इसके बाद अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं पदवार/श्रेणीवार कटऑफ अंक भी आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए जाएंगे।

टॉप टेन में आठ सीटें बेटियाें के नाम
पीसीएस 2022 की टॉप टेन मेरिट में आठ सीटें बेटियों के नाम रहीं। वहीं, कुल चयनित 364 अभ्यर्थियों में 110 महिला अभ्यर्थी (30 फीसदी) शामिल हैं।

दस माह में रिजल्ट जारी कर बनाया रिकार्ड
पीसीएस 2022 के परीक्षा परिणाम के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एक नया रिकार्ड अपने नाम किया। पहली बार परीक्षा की पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड 10 माह में पूरी करा ली गई।


टॉप टेन

  • दिव्या सिकरवार, आगरा
  • प्रतीक्षा पांडेय, लखनऊ
  • नम्रता सिंह, बुलंदशहर
  • आकांक्षा गुप्ता, उत्तरांचल
  • कुमार गौरव, अंबेडकर नगर
  • सल्तनत परवीन, लखनऊ
  • मोहसिना बानो, मध्य प्रदेश
  • प्राजकता त्रिपाठी, प्रयागराज
  • ऐश्वर्या दुबे, आगरा
  • संदीप कुमार तिवारी, गोंडा

पदों का विवरण
डिप्टी कलेक्टर 39, डिप्टी एसपी के 93, बीडीओ 25, पंचायत राज अधिकारी 02, बेसिक शिक्षा अधिकारी के 02, सहायक नगर आयुक्त 02, कारागार अधीक्षक 03, सब रजिस्ट्रार 04, सहायक नियंत्रक विधिक बाट-माप 01, कोषागार अधिकारी 15, जिला समाज कल्याण अधिकारी 06, जिला कमांडेंट होम गार्ड्स 04, लेखा अधिकारी 02, विशेष कार्याधिकारी (कंप्यूटर) 01, कर निर्धारण अधिकारी 06, जिला युवा कल्याण अधिकारी 04, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी 01, जिला खाद्य विपणन अधिकारी 02, जिला आपूर्ति अधिकारी 07, जिला सहायक सेवायोजन अधिकारी 15, आबकारी निरीक्षक 10, प्रबंधक खादी एवं ग्रामोद्योग 19, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी 12, नायब तहसीलदार 52, वरिष्ठ प्रवक्ता डायट 19, राज्य संपत्ति विभाग में प्रबंधन अधिकारी 05 एवं प्रबंधक 06, श्रम प्रवर्तन अधिकारी 05, तकनीकी सहायक के (जियो फिजिक्स) 02 पद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed