{"_id":"605cdbdbf401715d3f5809e7","slug":"objections-disposed-reservation-changes-in-two-one-and-a-half-dozen-seats-of-pradhani-of-zilla-panchayat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आपत्तियां निस्तारित : जिला पंचायत के दो, प्रधानी के डेढ़ दर्जन सीट के आरक्षण में हुआ परिवर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपत्तियां निस्तारित : जिला पंचायत के दो, प्रधानी के डेढ़ दर्जन सीट के आरक्षण में हुआ परिवर्तन
Fri, 26 Mar 2021 12:22 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:22 AM IST
सार
- पंचायतों के आरक्षण की आज जारी होगी अंतिम सूची, कुल 2300 में से पांच आपत्तियां हुईं स्वीकृत
विज्ञापन
पंचायत चुनव।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंचायतों के आरक्षण की अंतिम सूची शुक्रवार को सुबह जारी होगी। इसमें व्यापक परिवर्तन हुए हैं। जिला पंचायत सदस्य के ही दो सीटों का आरक्षण बदल गया है। वहीं प्रधान के भी करीब डेढ़ सीट के आरक्षण में परिवर्तन की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
20 मार्च को जारी पंचायतों के आरक्षण की सूची पर 2300 लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। इनके निस्तारण की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गई। इनमें से पांच आपत्तियां सही पाई गई हैं। हंडिया ब्लाक के अंतर्गत प्रधान पद के लिए हुए एक आपत्ति स्वीकृत हुई लेकिन उसमें परिवर्तन की वजह से कई अन्य सीट भी प्रभावित हुई।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव।
- फोटो : amar ujala
इसकी वजह से करीब डेढ़ दर्जन सीट पर आरक्षण में बदलाव की बात कही जा रही है। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य सैदाबाद द्वितीय और जसरा प्रथम को लेकर हुई आपत्ति भी स्वीकृत हुई है। दोनों ही सीट के आरक्षण आपस में बदल गए हैं। इनके अलावा मेजा और कोरांव ब्लाक में क्षेत्र पंचायत सदस्य की एक-एक सीट के आरक्षण में भी बदलाव किया गया है। डीपीआरओ रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार को अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी। हालांकि, आरक्षण में हुए बदलाव के बारे में बताने से उन्होंने इंकार कर दिया।
10 अप्रैल को चुनाव संभावित
जिले में पचायतों के लिए 10 अप्रैल को ही मतदान की संभावना जताई जा रही है। इसे लेकर प्रशासनिक और पुलिस महकमा के अलावा विकास भवन में भी बृहस्पतिवार को दिन भर चर्चा रही। इसे ध्यान में रखकर प्रशासन के स्तर पर तैयारी भी की जा रही है।
अफसरों का कहना है कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। न्यायालय ने प्रक्रिया पर किसी तरह की रोक नहीं लगाई तो शुक्रवार या शनिवार को ही चुनाव की अधिसूचना जारी की जा सकती है। उनका यह भी कहना है कि प्रयागराज में पहले चरण में ही मतदान संभव है। ऐसे में यहां 10 या 11 अप्रैल को मतदान संभावित है। हालांकि, जिम्मेदार अफसर इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।