फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Objection to eight questions of spokesperson physical education, candidates lodged objection, questions raised on answer key

प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के आठ सवालों पर आपत्ति, अभ्यर्थियों ने दर्ज कराई आपत्ति, उत्तर कुंजी पर उठाए सवाल

Mon, 23 Aug 2021 09:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 23 Aug 2021 09:41 PM IST
सार

अभ्यर्थियों का कहना है कि एक पेपर में आठ सवाल गलत होने से मेरिट प्रभावित होगी और योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उनकी आपत्तियों का गंभीरता से निस्तारण कर चयन बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करे।

विज्ञापन
Objection to eight questions of spokesperson physical education, candidates lodged objection, questions raised on answer key
prayagraj news : UPSESSB - फोटो : prayagraj

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक सेवा चयन बोर्ड की ओर से अशासकीय विद्यालयों में प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी को लेकर विवाद हो गया है। अभ्यर्थियों का दावा है कि अनंतिम उत्तर कुंजी में आठ सवालों के जवाब गलत दिए गए हैं। परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की गई थी और चयन बोर्ड ने 20 अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की थी। परीक्षा में शामिल हुए शैलेश चंद्र मिश्र एवं अन्य अभ्यर्थियों ने सवालों के गलत जवाब पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि एक पेपर में आठ सवाल गलत होने से मेरिट प्रभावित होगी और योग्य अभ्यर्थियों को नुकसान होगा। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि उनकी आपत्तियों का गंभीरता से निस्तारण कर चयन बोर्ड अंतिम उत्तर कुंजी जारी करे।
विज्ञापन


बुकलेट सिरीज-बी

प्रश्र संख्या आठ-निम्नलिखित में कौन सा मालिश का भाग नहीं है?
चयन बोर्ड का उत्तर - कैपिंग
अभ्यर्थी का उत्तर - टैपिंग

प्रश्र संख्या 14 - ‘लगातार प्रशिक्षण विधि’ किसके द्वारा प्रतिपादित की गई थी?
चयन बोर्ड का उत्तर - वोल्डमर ग्रश्चलर
अभ्यर्थी का उत्तर - अरनेस्ट वी. आकन

प्रश्र संख्या 30 - डिकाथलान स्पर्धा को कुल कितने दिन में खिलाड़ी पूरा करता है?
चयन बोर्ड का उत्तर - तीन दिन
अभ्यर्थी का उत्तर - दो दिन

प्रश्र संख्या 45 - ह्दय की सबसे बाहरी परत को कहते हैं?
चयन बोर्ड का उत्तर - उपर्युक्त में से कोई नहीं
अभ्यर्थी का उत्तर - पेरीकार्डियम

प्रश्र संख्या  72 - एशियाई खेलों का प्रतीक चिह्न है?
चयन बोर्ड का उत्तर - ग्यारह छल्ले
अभ्यर्थी का उत्तर - पूरा उगता सूर्य

प्रश्र संख्या 80 - लो बैक पेन के निदान व उपचार के लिए कौन सा परीक्षण विकसित हुआ परीक्षण?
चयन बोर्ड का उत्तर - क्रॉस-वेबर शक्ति परीक्षण
अभ्यर्थी का उत्तर - ब्रूस व उनके साथी

प्रश्र संख्या 92 - एक फुटबाल मैच में एक टीम को कितने टाइम आउट अनुमन्य हैं?
चयन बोर्ड का उत्तर - तीन
अभ्यर्थी का उत्तर - इनमें से कोई नहीं

प्रश्र संख्या 103 - आइसोमेट्रिक कॉन्टैक्शन में पेशियां
चयन बोर्ड का उत्तर - सिकुड़ती हैं
अभ्यर्थी का उत्तर - न सकुड़ती हैं, न फैलती हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed