फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   o catch Dehradun Express, you will have to go to Kanpur, remodeling work is to be done at Subedarganj station.

रेलवे : देहरादून एक्सप्रेस पकड़ने के लिए जाना होगा कानपुर, सूबेदारगंज स्टेशन पर किया जाना है रीमॉडलिंग का काम

Fri, 08 Sep 2023 12:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Sep 2023 12:09 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से सूबेदारगंज स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को जहां आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तो वहीं कुछ के स्टेशन को परिवर्तित किया गया है।

विज्ञापन
o catch Dehradun Express, you will have to go to Kanpur, remodeling work is to be done at Subedarganj station.
सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से देहरादून का सफर शनिवार से मुश्किल भरा होने जा रहा है। संगमनगरी से देहरादून को जाने वाली एक मात्र लगातार छह दिन सूबेदारगंज की बजाय कानपुर से चलेगी। रेलवे के इस निर्णय से देहरादून, हरिद्वार, लक्सर, मुरादाबाद, चंदौसी जाने वाले लोगों को खासी परेशानी हो सकती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए डीआरयूसीसी सदस्य ने मांग की है कि नौ से 14 सितंबर तक देहरादून एक्सप्रेस बमरौली स्टेशन से चलाई जाए।

विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रयागराज मंडल सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से सूबेदारगंज स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को जहां आंशिक रूप से निरस्त किया गया है तो वहीं कुछ के स्टेशन को परिवर्तित किया गया है। जिन ट्रेनों के स्टेशन बदले गए है उसमें 14113/14114 सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस प्रमुख रूप से शामिल है। नौ से 14 सितंबर तक देहरादून एक्सप्रेस को कानपुर से चलाने का निर्णय लिया गया है। ऐेसे में जिन लोगों का रिजर्वेशन देहरादून एक्सप्रेस में था वे खासे निराश हैं।
विज्ञापन


मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) सदस्य पवन श्रीवास्तव का कहना है कि यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से सूबेदारगंज स्टेशन से चलने वाली कुछ ट्रेनों को प्रयागराज जंक्शन, छिवकी एवं बमरौली में शिफ्ट किया गया है। इसी तर्ज पर देहरादून एक्सप्रेस भी बमरौली या प्रयागराज जंक्शन शिफ्ट की जाए। उसे कानपुर से चलाना सही नहीं है। रेलवे इस संबंध में उचित निर्णय ले। ताकि यहां से देहरादून, हरिद्वार की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed