फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Nurse murdered by chopping her head and face, dead body found on Mauaima-Holagarh border

Prayagraj : सिर और चेहरा कूंचकर नर्स की हत्या, मऊआइमा-होलागढ़ सीमा पर मिला शव

Wed, 24 Apr 2024 10:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Apr 2024 10:41 PM IST
सार

रिंकी प्रतापगढ़ के बाघराय स्थित वीरभानपुर मनीराम का पूरा निवासी हरिश्चंद्र यादव की तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी खुल्दाबाद सब्जीमंडी निवासी संजय यादव के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां प्रिंयाशी (14), दिव्या(12) और एक पुत्र विकास (18) साल का है।

विज्ञापन
Nurse murdered by chopping her head and face, dead body found on Mauaima-Holagarh border
हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊआइमा के जोगीपुर (कौवापुर ऊसर वन विभाग) में मंगलवार रात निजी अस्पताल में तैनात नर्स रिंकी यादव(36) की सिर और चेहरा कूंचकर हत्या कर दी गई। वह वाराणसी से बहन के होलागढ़ स्थित घर आई थी। उसका माेबाइल जान गंवाने वाली नर्स का मोबाइल गायब है। परिजनों ने किसी पर कोई शक नहीं जताया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

रिंकी प्रतापगढ़ के बाघराय स्थित वीरभानपुर मनीराम का पूरा निवासी हरिश्चंद्र यादव की तीन बेटियों में सबसे बड़ी थी। उसकी शादी खुल्दाबाद सब्जीमंडी निवासी संजय यादव के साथ हुई थी। उसकी दो बेटियां प्रिंयाशी (14), दिव्या(12) और एक पुत्र विकास (18) साल का है। पिछले पांच वर्ष से वह पति से अलग वाराणसी में रह रही थी। वहां एक निजी अस्पताल में वह नर्स थी। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को वह अपनी बहन सोनी के बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए वाराणसी से चली थी, लेकिन वह समारोह में नहीं पहुंच सकी।

विज्ञापन

बुधवार सुबह जोगीपुर के जंगल में महिला का शव पाए जाने की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त रिंकी के रूप में की। तलाशी में उसके पर्स से वाराणसी से प्रयागराज तक का ट्रेन का टिकट मिला। जबकि, मोबाइल व अन्य सामान गायब था। टिकट मिलने से माना जा रहा है कि वह वाराणसी से ट्रेन से आई थी। इसी दौरान बहन के घर पहुंचने से पहले यह वारदात हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी भिजवाया, लेकिन पोस्टमार्टम नहीं हो सका। डीसीपी गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। पति की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है।

रात नौ बजे बंद हुआ मोबाइल, परिजनाें ने रंजिश से किया इन्कार

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रिंकी का मोबाइल रात नौ बजे के करीब बंद हुआ। फिलहाल पुलिस मोबाइल का पता लगाने में जुटी है। महिला की सीडीआर व लोकेशन भी निकलवाई जा रही है। फिलहाल प्रारंभिक जांच के बाद इस मामले में किसी करीबी का हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। रिंकी से किसी तरह की रंजिशों का भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed