{"_id":"6346dc009492a97afc67e6ce","slug":"number-of-dengue-patients-reached-349-in-the-district-symptoms-confirmed-in-21-more-new-patients","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 349 पहुंची, 21 और नए मरीजों में हुई लक्षण की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 349 पहुंची, 21 और नए मरीजों में हुई लक्षण की पुष्टि
Wed, 12 Oct 2022 08:53 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:53 PM IST
सार
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही साफ सफाई व्यवस्थित करने और फागिंग आदि कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि शहर के कई इलाकों में अभी भी गंदगी का अंबार लगा है।
विज्ञापन
डेंगू
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रशासनिक दावों में डेंगू की रोकथाम के लिए भले ही कितने भी कदम उठाने की बात कहीं जा रही है, लेकिन डेंगू के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। यहीं कारण है कि अब तक जिले में डेंगू के 349 मरीज मिल चुके हैं। वहीं बुधवार को 21 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की ओर से भले ही साफ सफाई व्यवस्थित करने और फागिंग आदि कराने का दावा किया जा रहा है, जबकि शहर के कई इलाकों में अभी भी गंदगी का अंबार लगा है। डेंगू के लिहाज से शहर के सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल अशोक नगर में भी कई स्थानों पर गंदगी लगी है।
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों के साथ ही निजी अस्पतालों में भी लगातार डेंगू के मरीज भर्ती हो रहे हैं। मलेरिया विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक मिले डेंगू के मरीजों में 306 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 34 मरीजों का एसआरएन, बेली समेत विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 9 मरीज घर पर ही रहकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन