{"_id":"5d59aa258ebc3e89cd66ebda","slug":"nsui-allahabad-news-ald2524711158","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में छात्रों ने फूंका नितीश सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में छात्रों ने फूंका नितीश सरकार का पुतला
विज्ञापन
NSUI
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष को गोली मारने की घटना से आक्रोश
प्रयागराज। बिहार में भोजपुर (आरा) के एनएसयूआई जिलाध्यक्ष मनीष सिंह को गोली मारे जाने की घटना से छात्रों में आक्रोश है। इस घटना के विरोध में एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने रविवार को इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बिहार की नितीश सरकार का पुतला फूंका। इसमें वे छात्र भी शामिल रहे, जो बिहार से यहां पढ़ने आए हैं।
छात्रों ने कहा कि मनीषा सिंह ने अपनी सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से पहले ही गुहार लगाई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। छात्रों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो छात्र सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। पुतला फूंकने वालों में अनुभव सिंह, निखिल श्रीवास्तव, चंद्रशेखर अधिकारी, विशाल सिंह, आदित्य, अमित पांडेय, विनय पाल, ऋषभ रावत, अभिषेक राजपूत, सौरभ यादव, शुभम सिंह आदि शामिल रहे।