फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   NSA will be imposed on those printing fake notes in Madrasa, Police is checking bank accounts, Aadhaar, PAN

Prayagraj: मदरसे में नकली नोट छापने वालों पर लगेगा रासुका, बैंक खाते, आधार-पैन और पासपोर्ट को खंगाल रही पुलिस

Fri, 30 Aug 2024 01:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Aug 2024 01:04 PM IST
सार

मदरसे में नकली नोट बनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी मोहम्मद तफसीरूल आरिफीन, जाहिर खान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से नोट बनाने की सामग्री भी मिली थी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पांच धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
NSA will be imposed on those printing fake notes in Madrasa, Police is checking bank accounts, Aadhaar, PAN
मदरसे में चल रही थी नकली नोट बनाने की फैक्टरी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतरसुइया स्थित जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम मदरसे में नकली नोट छापने वाले आरोपियों पर पुलिस रासुका लगाने की तैयारी कर रही है। आरोपी नकली नोट छापकर देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर कर रहे थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मदरसे में नकली नोट बनाने के मामले में पुलिस ने बुधवार को आरोपी मोहम्मद तफसीरूल आरिफीन, जाहिर खान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद अफजल को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से नोट बनाने की सामग्री भी मिली थी। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पांच धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


अब पुलिस आरोपियों के बैंक खाते, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासपोर्ट का विवरण खंगाल रही है। पुलिस को शक है कि आरोपियों के तार विदेश तक हो सकते हैं। इसके अलावा खातों में लेनदेन करने वालों की कुंडली भी निकाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मांगी रिपोर्ट
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलिस से मदरसे और नकली नोट के बारे में जानकारियां मांगी हैं। मदरसे में इस तरह का खेल चलने पर एनआईए आगे की जांच कर सकती है। इसके अलावा आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) भी रिपोर्ट मांगी है।

रिमांड पर लेने के लिए आज अर्जी
केस में आरोपियों से कई खुलासे होने हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में अर्जी दाखिल करेगी।

नोटों के मिलान होने पर कसेगा शिकंजा
सौ रुपये के कई नकली नोट आरबीआई चेस्ट तक पहुंचे हैं। ऐसे में आरबीआई की तरफ से मदरसे से पकड़े गए नकली नोट और चेस्ट में पहुंची नकली नोट के सीरियल नंबर और कागज का मिलान किया जा रहा है। अगर नोटों का मिलान हो गया तो आरोपियों पर और शिकंजा कसा जाएगा।

जानें क्या है रासुका
रासुका देश की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था के हित से जुड़ा है। यह कानून किसी व्यक्ति को भारत की सुरक्षा की चुनौती बनने से रोकता है। अगर कोई विदेशों से संंबंध रखते हुए भारत के लिए खतरा साबित होता है तो उस पर रासुका लगाया जा सकता है।
 

पकड़े गए आरोपी देश की अर्थव्यवस्था को कमजाेर करने का काम कर रहे थे, इसलिए रासुका लगाने की तैयारी की जा रही है। पूछताछ के लिए आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - दीपक भूकर, डीसीपी, सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed