{"_id":"6a10c07ff0584708040e3079","slug":"now-you-can-buy-up-board-books-from-home-website-ready-allahabad-news-c-3-ald1020-890398-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: अब घर बैठे खरीद सकते हैं यूपी बोर्ड की किताबें, वेबसाइट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: अब घर बैठे खरीद सकते हैं यूपी बोर्ड की किताबें, वेबसाइट तैयार
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यार्थियों के लिए पाठ्य पुस्तकों की खरीदारी को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल (pioneerbooks.in) विकसित किया गया है। इसके माध्यम से छात्र पुस्तक सेट का चयन कर अपने घर पर प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही किस्तों में भी भुगतान करने की व्यवस्था की गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह के अनुसार एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तकें प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी। दूरस्थ क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर बैठे पुस्तक उपलब्ध कराने के लिए अधिकृत प्रकाशकों के सहयोग से यह व्यवस्था शुरू की गई है।
पायनियर प्रिंटर्स व पब्लिशर्स केे उत्कर्ष ने बताया कि छात्र वेबसाइट के विक्रय पृष्ठ पर जाकर ऑनलाइन ऑर्डर कर, घर बैठे पुस्तक प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही प्रदेश भर के पुस्तक विक्रेताओं के बारे में भी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
ये हैं किताबों के दाम
9वीं की पुस्तक 393 रुपये (पूरा सेट)
10वीं की पुस्तक 440 रुपये (पूरा सेट)