फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now would be the High Court on July nine Poll

अब नौ जुलाई को होगा हाईकोर्ट बार का चुनाव

Fri, 15 May 2015 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Fri, 15 May 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पैदा हुई असमंजस की स्थिति को खत्म करते हुए एल्डर कमेटी ने चुनाव की नई तिथि घोषित कर दी है। इसके मुताबिक मतदान अब 27 मई के बजाए नौ जुलाई को होगा। एल्डर कमेटी ने सदस्यता शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाते हुए तय किया है कि 30 अप्रैल तक का शुल्क 25 मई तक जमा करने वाले सदस्यों को मताधिकार दिया जाएगा। नामांकन पत्र 26 से 29 मई तक भरे जाएंगे। जून में हाईकोर्ट ग्रीष्मावकाश के चलते बंद रहेगा इसलिए मतदान नौ जुलाई को कराया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी वीपी श्रीवास्तव ने बुधवार को पत्र लिखकर मौजूदा हालात की जानकारी दी थी। इस पर बृहस्पतिवार को एल्डर कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीसी मिश्र की अध्यक्षता में बैठक की गई। बैठक में एनसी राजवंशी और रविकिरन जैन ने भी हिस्सा लिया। एल्डर कमेटी ने तय किया कि 25 मई को मौजूदा कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त हो रहा है इसलिए एल्डर कमेटी 26 मई से चार्ज ले लेगी। वित्तिय अधिकार भी कमेटी के पास होंगे ताकि कर्मचारियों का भुगतान और चुनाव खर्च का काम रुके नहीं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि गत मंगलवार को आम सभा ने पूर्व में निर्धारित 27 मई की चुनाव तिथि को रद कर दिया था। इसके बाद बार चुनाव को लेकर संवैधानिक संकट खड़ा हो गया। बुधवार को वकीलों ने नामांकन पत्र भी नहीं बिकने दिया। कार्यकारिणी ने मुख्य चुनाव अधिकारी को मतदाता सूची भी नहीं दी थी जिस पर उन्होंने एल्डर कमेटी को पत्र लिखकर कार्यकारिणी द्वारा असहयोग करने की शिकायत की थी। फिलहाल एल्डर कमेटी के निर्णय से बार के सदस्यों में खुशी है। सदस्य हरबंश सिंह, दुर्गेश तिवारी, अजय कुमार मिश्र, विष्णु पांडेय, संतोष पांडेय आदि ने निर्णय का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार चुनाव को सदस्य शरदचंद्र मिश्र ने सात जजों की पीठ के समक्ष पुनर्विचार अर्जी दाखिल की है। उन्होंने सात सदस्यीय पीठ द्वारा मताधिकार को लेकर दिए गए आदेश को संशोधित करने की मांग की है। मांग की है कि सदस्यता शुल्क जमा करने वाले सभी सदस्यों को मताधिकार दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed