फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now UP Board exams will be monitored with AI based cameras, proposal is being prepared

Prayagraj : अब एआई आधारित कैमरों से होगी यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी, तैयार हो रहा है प्रस्ताव

Sat, 21 Jun 2025 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jun 2025 01:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी।

विज्ञापन
Now UP Board exams will be monitored with AI based cameras, proposal is being prepared
सीसीटीवी - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की निगरानी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) युक्त हाई डेफिनिशन सीसीटीवी कैमरों से की जाएगी। इसके तहत प्रदेश के सभी परीक्षा केंद्रों पर अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाएंगे, जो न केवल परीक्षा के दौरान बल्कि 24 घंटे स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करेंगे।

विज्ञापन


परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बनाए जाने वाले स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक आलमारियों की निगरानी के लिए यह एआई-आधारित सिस्टम बेहद प्रभावी साबित होगा। इन कैमरों के जरिये किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनधिकृत प्रवेश होने पर तुरंत अलार्म और एलर्ट जनरेट होगा, जो संबंधित अधिकारियों को जाएगा। इससे तुरंत कार्रवाई कर परीक्षा की गोपनीयता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन


व्यवस्था को सफलता से संचालित करने के लिए परिषद एक प्रस्ताव तैयार कर रही है, जिसके तहत कंप्यूटर उपकरणों की खरीद की जाएगी और कार्यान्वयन के लिए एक सार्वजनिक उपक्रम (पीएसयू) का चयन निविदा प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। इस व्यवस्था से नकल और प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर लगाम लगेगी और विद्यार्थियों को एक निष्पक्ष परीक्षा माहौल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरी प्रणाली को संचालित करने के लिए राजधानी लखनऊ और बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज में एक-एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की जाएगी। इन सेंटरों को वीडियो वॉल और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया जाएगा, जहां सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव फीड रियल टाइम में देखी जा सकेगी। - भगवती सिंह, सचिव, यूपी बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed