फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now ticket payment can be done through QR code at Prayagraj Junction, passengers will get convenience

Railway : प्रयागराज जंक्शन पर अब क्यूआर कोड से भी हो सकेगा टिकट का भुगतान, यात्रियों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 29 Jul 2024 03:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jul 2024 03:10 PM IST
सार

बीते कुछ वर्ष से यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए डीआरएम हिमांशु बडोनी के निर्देश पर प्रयागराज जंक्शन पर यूपीआई के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा दिए जाने की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी शुरू हुई।

विज्ञापन
Now ticket payment can be done through QR code at Prayagraj Junction, passengers will get convenience
प्रयागराज जंक्शन पर क्यूआर कोड से पैसे का भुगतान कर खरीद सकेंगे टिकट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन पर अब आरक्षित और अनारक्षित टिकट का भुगतान यात्री क्यूआर कोड स्कैन करके भी कर सकेंगे। प्रयागराज जंक्शन पर सुविधा शुरू हो गई है। इससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। काउंटर पर बैठे रेलकर्मियों को भी फुटकर पैसे के लिए किचकिच नहीं करनी पड़ेगी। रेलवे की तैयारी अब प्रयागराज मंडल के कानपुर, अलीगढ़, इटावा, मिर्जापुर समेत अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराने की है।

विज्ञापन

 

बीते कुछ वर्ष से यूपीआई के माध्यम से भुगतान करने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए डीआरएम हिमांशु बडोनी के निर्देश पर प्रयागराज जंक्शन पर यूपीआई के माध्यम से भुगतान को बढ़ावा दिए जाने की सुविधा उपलब्ध करवाने की तैयारी शुरू हुई। बीते दिनों जंक्शन पर लगे ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) के माध्यम से जनरल टिकट लेने वाले यात्रियों को यह सुविधा उपलब्ध करवाई गई।

विज्ञापन

 

अब इसी कड़ी में शनिवार से जंक्शन के एक अनारक्षित काउंटर पर क्यूआर डिस्प्ले डिवाइस लगाई गई। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक राकेश श्रीवास्तव के सुपरविजन में रविवार 28 जुलाई को आरक्षित काउंटर पर भी क्यूआर डिस्प्ले डिवाइस लगा दी गई। यह सुविधा शुरू होने के बाद तमाम यात्रियों ने अपने टिकट यूपीआई के माध्यम से खरीदे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिन यात्रियों ने यूपीआई के माध्यम से आरक्षित टिकट का भुगतान किया, उनके टिकट पर बुक्ड ऑन डिजी कैश लिख कर भी आया। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल के कानपुर, इटावा, अलीगढ़, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, कानपुर अनवरगंज, मानिकपुर, फतेहपुर, टूंडला, खुर्जा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद आदि स्टेशनों के भी आरक्षित एवं अनारक्षित काउंटर पर यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed