फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the irregularities will not be hidden, SRN hospital is connected to DM's mobile

Prayagraj : अब नहीं छिपेंगी अव्यवस्थाएं, डीएम के मोबाइल पर कनेक्ट हुआ एसआरएन अस्पताल

Fri, 06 Jun 2025 05:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 05:33 PM IST
सार

अब स्वरूप रानी अस्पताल की अव्यवस्थाएं प्रशासन की निगाह से नहीं छुप सकेंगी और 24 घंटे डीएम की नजर अस्पताल पर होगी। जिसके लिए जिलाधिकारी के मोबाइल पर एसआरएन अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस जोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Now the irregularities will not be hidden, SRN hospital is connected to DM's mobile
एसआरएन अस्पताल में दवाओं की जांच करते जिलाधिकारी रविंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब स्वरूप रानी अस्पताल की अव्यवस्थाएं प्रशासन की निगाह से नहीं छुप सकेंगी और 24 घंटे डीएम की नजर अस्पताल पर होगी। जिसके लिए जिलाधिकारी के मोबाइल पर एसआरएन अस्पताल में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों का एक्सेस जोड़ दिया गया है। ऐसे में ऑफिस हो या घर, जिलाधिकारी जब चाहें अपने फोन से एसआरएन अस्पताल की व्यवस्थाओं का जाएजा ले सकेंगे।

विज्ञापन

एसआरएन अस्पताल में नए 250 इंटीग्रेटेड सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों की नजर अस्पताल के कोने-कोने पर रखी गई है। वहीं इन कैमरों का एक्सेस पहली बार जिलाधिकारी के मोबाइल पर किया गया है। ऐसे में डीएम जब चाहे, अपने मोबाइल पर एसआरएन अस्पताल की गतिविधियां को देख सकेंगे। बता दें कि इससे पहले एसआरएन अस्पताल में 96 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। जो कि पिछले एक साल से बंद पड़े थे।

विज्ञापन


इन कैमरों की मरम्मत का काम भी आधे-अधूरे तरीके से कराया गया था। जिस पर हाईकोर्ट ने जमकर नाराजगी जताई थी। बाद में जब पुराने कैमरों का सर्वे किया गया, तो करीब 90 फीसदी से अधिक कैमरे खराब स्थिति में पाए गए। इन कैमरों की लाइन तक काट दी गई थी। ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश पर 250 नए कैमरों को लगाया गया। इसके अलावा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से निपटने के लिए कैमरों का एक्सेस डीएम के मोबाइल पर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Now the irregularities will not be hidden, SRN hospital is connected to DM's mobile
एसआरएन अस्पताल में जांच करते जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़। - फोटो : अमर उजाला।

एसआईसी के कमरे में लगी नई एलईडी टीवी

प्रमुख अधीक्षक कार्यालय में 56 इंच की एलईडी टीवी लगाई गई है। जिसमें 64 कैमरों के डीवीआर को जोड़ा गया है। इसके अलावा ट्रामा, ह्दय रोग, गैस्ट्रोलॉजी, पुरानी ओपीडी, न्यू ओपीडी ब्लॉक, पुरानी बिल्डिंग व पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में सीसीटीवी कैमरों को लगाने के साथ उनका डीवीआर स्थापित किया गया है।

50 सुरक्षा कर्मी हुए तैनात

एसआरएन अस्पताल की सुरक्षा को प्रमुखता देते हुए 10 नए सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों की संख्या 46 से बढ़कर 56 हो गई है। इन सभी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जिला पूर्व सैनिक कल्याण समिति के तरफ से की गई है।

अस्पताल में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किया जा रहे हैं। जिसके लिए सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ाने के साथ नए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इन सभी कैमरों का एक्सेस जिलाधिकारी के मोबाइल पर भी है। - डॉ. संतोष सिंह, सर्जन व मीडिया प्रभारी, एमएलएन मेडिकल कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed