फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Now the children of ninth will also learn to make drones, will also be expert in cyber security

यूपी बोर्ड : अब नौंवीं के बच्चे भी सीखेंगे ड्रोन बनाना, साइबर सुरक्षा में भी होंगे माहिर

Sat, 06 May 2023 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 May 2023 01:34 PM IST
सार

जावा प्रोग्रामिंग में कोर जावा लैंग्वेज का परिचय, एडवांस जावा लैंग्वेज का परिचय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी का परिचय, रोबोटिक्स का परिचय, साइबर सुरक्षा आदि को शामिल किया गया है। कंप्यूटरों के शिक्षकों का कहना है कि आज की जरूरत के हिसाब से नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Now the children of ninth will also learn to make drones, will also be expert in cyber security
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक विद्यालयों के नौवीं के छात्र अब ड्रोन बनाना भी सीखेंगे। साथ ही साइबर सुरक्षा में भी माहिर होंगे। इसके लिए यूपी बोर्ड ने नौवीं से 12वीं तक की कक्षाओं के कंप्यूटर पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव किया गया है। अब वर्तमान की जरूरत के हिसाब से पाठ्यक्रम में नए विषय शामिल किए गए हैं। बच्चों को अब रोबोटिक्स, साइबर सुरक्षा, पाइथन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी पढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन

नौवीं और 10वीं में संचार के प्रकार, इंटरनेट और लॉजिक गेट को पाठ्यक्रम से हटा दिया गया है। इसके स्थान पर लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम, लाइनेक्स ऑफिस, कंप्यूटर की भाषा एवं प्वाइंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन प्रौद्योगिकी, ई-कामर्स, पाइथन को शामिल किया गया है। इसी तरह 11वीं में उभरती हुई तकनीक को शामिल किया गया है।

विज्ञापन

इसके अंतर्गत ब्लाॅक चेन टेक्नोलॉजी, डिजिटल क्रिप्टो करेंसी, ऑग्मेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी का परिचय, इंटरनेट ऑफ थिग्स, थ्रीडी प्रिंटिंग और क्लाउड कम्प्यूटरिंग को शामिल किया गया है। 12वीं के कंप्यूटर विषय के पाठ्यक्रम की बात करें तो इसमें बोर्ड की तरफ से सी प्लस, एचटीएमएल, प्रोग्राम कोडिंग के स्थान पर पाइथन और जावा प्रोग्रामिंग को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जावा प्रोग्रामिंग में कोर जावा लैंग्वेज का परिचय, एडवांस जावा लैंग्वेज का परिचय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी का परिचय, रोबोटिक्स का परिचय, साइबर सुरक्षा आदि को शामिल किया गया है। कंप्यूटरों के शिक्षकों का कहना है कि आज की जरूरत के हिसाब से नया पाठ्यक्रम तैयार किया गया है। इससे बच्चों को आगे चलकर कंप्यूटर के क्षेत्र में कार्य करने में काफी मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed