{"_id":"5d72b3ca8ebc3e93c125f586","slug":"now-lhb-coaches-in-allahabad-mumbai-tulsi-express-allahabad-news-ald2542001103","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद-मुंबई तुलसी एक्सप्रेस में भी अब एलएचबी कोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद-मुंबई तुलसी एक्सप्रेस में भी अब एलएचबी कोच
विज्ञापन
Now LHB coaches in Allahabad-Mumbai Tulsi Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद-मुंबई तुलसी एक्सप्रेस में भी अब एलएचबी कोच
0 10 सितंबर से लग जाएंगे एचएचबी कोच, 1238 की जगह हो जाएंगी 1300 बर्थ
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद जंक्शन से लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) जाने वाली तुलसी एक्सप्रेस में रेलवे एलएचबी कोच लगान जा रहा है। ट्रेन में दस सितंबर से लोकमान्य तिलक एवं 11 सितंबर को इलाहाबाद जंक्शन से एलएचबी कोच जोड़ दिया जाएगा। एलएचबी कोच लगने के बाद तुलसी एक्सप्रेस में कुल कोच की संख्या 22 हो जाएगी। अभी इसमें नीले रंग के आईसीएफ कोच लगे हुए हैं। इसकी संख्या 24 है।
तुलसी एक्सप्रेस का संचालन सप्ताह में दो दिन होता है। एलटीटी से ट्रेन प्रत्येक मंगलवार एवं रविवार की सुबह 5.23 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8.50 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचती है। इसी तरह इलाहाबाद जंक्शन से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार की शाम 6.30 बजे चलकर ट्रेन अगले रोज रात 9.30 बजे एलटीटी पहुंच जाती है। वर्तमान समय ट्रेन में आईसीएफ के भले ही 24 कोच हो लेकिन इसमें कुल बर्थ की संख्या 1238 है। लेकिन, एलएचबी कोच लगने के बाद इसमें स्लीपर, एसी थ्री एवं एसी टू की कुल 1300 बर्थ हो जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि एलएचबी कोच (लिंक हॉफमैन बुश) में आईसीएफ के मुकाबले ज्यादा बर्थ सभी श्रेणियों में रहती है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह के मुताबिक तुलसी में एलएचबी रेक लगने के बाद जेनरेटर के दो, सामान्य श्रेणी के तीन, स्लीपर श्रेणी के 12, एसी टू का एक एवं एसी थ्री के कुल चार कोच हो जाएंगे।
किस श्रेणी में कितनी हो जाएगी बर्थ
कोच की श्रेणी आईसीएफ(वर्तमान) एलएचबी (10 सितंबर से)
स्लीपर 936 960
थर्ड एसी 256 288
एसी टू 46 52