{"_id":"5f89fdf28ebc3ea360757ca9","slug":"now-flight-available-for-kolkata-and-raipur-from-prayagraj-city-desk-news-ald2891754167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता और रायपुर के लिए मिलेगा अब हर रोज विमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता और रायपुर के लिए मिलेगा अब हर रोज विमान
Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : PTI
प्रयागराज। प्रयागराज से कोलकाता और रायपुर के लिए अब हर रोज विमान उपलब्ध होगा। 25 अक्तूबर से इन दोनों ही शहरों के लिए नियमित रूप से विमान मिलने शुरू हो जाएंगे। कोरोना काल में अभी कोलकाता के लिए सप्ताह में चार दिन ही सीधी विमान सेवा उपलब्ध है। जबकि रायपुर की उड़ान 25 मार्च से ही बंद चल रही है। डीजीसीए का विंटर शेड्यूल 25 अक्तूबर से शुरू हो रहा है। विंटर शेड्यूल में निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज-कोलकाता विमान का संचालन सप्ताह में चार दिन की जगह अब प्रतिदिन कर दिया है। इसके अलावा 25 से यह विमान बदले हुए समय से उड़ान भरेगा। इसी तरह प्रयागराज से रायपुर की उड़ान भी इंडिगो द्वारा तकरीबन सात माह के बाद शुरू की जा रही है। इस सेवा का भी शेड्यूल इंडिगो ने जारी कर दिया है। प्रयागराज से रायपुर के लिए यह विमान सुबह 11.30 बजे उड़ान भरेगा जो दिन में 1.20 बजे रायपुर पहुंच जाएगा। रायपुर से यह विमान सुबह नौ बजे उड़ान भरकर 10.50 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी।
इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर प्रयागराज से इंडिगो द्वारा शुरू की जाने वाली भोपाल, देहरादून और भुवनेश्वर की सीधी हवाई सेवा एक बार फिर हवा में अटक गई है। अनलॉक लगने के बाद इंडिगो द्वारा इन तीनों ही शहरों के लिए अब तक कई बार विमान संचालन की तिथि घोषित कर दी गई है। लेकिन अब तक यह सेवा शुरू नहीं की जा सकी है। खास बात यह कि पूर्व में इंडिगो द्वारा इन तीनों ही शहरों के लिए बुकिंग की तारीख जारी की जाती रही है, लेकिन विंटर शेड्यूल में इसका जिक्र तक ही नहीं किया गया। चर्चा है कि भोपाल, भुवनेश्वर और देहरादून की फ्लाइट इस वर्ष अब शायद ही शुरू हो सके।
प्रयागराज से रायपुर उड़ान की समय सारिणी

- प्रयागराज-रायपुर सुबह 11.30-1.20 बजे
- रायपुर-प्रयागराज सुबह 9.00-10.50 बजे