{"_id":"5feb7c0d53901044a70fde1b","slug":"now-fitness-certificate-of-vehicles-will-be-made-through-the-app-learn-how-to-apply","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एप के माध्यम से बनेगा वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, जानें कैसे करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एप के माध्यम से बनेगा वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र, जानें कैसे करें अप्लाई
Wed, 30 Dec 2020 12:28 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
QR Codes to Track Autos, Cabs
परिवहन विभाग में अब एप के माध्यम से ही वाहनों का फिटनेस प्रमाणपत्र बन सकेगा। इसके लिए विभाग की ओर से तैयारी चल रही है। बुधवार को इस संबंध में अधिकारियों और कर्मचारियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
फिलहाल फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए वाहनों को कार्यालय ले जाने के साथ सभी जरूरी प्रक्रिया का पूरा करना पड़ती है। लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन विभाग ने एक एप तैयार कराया है। इसमें वाहन की पूरी डिटेल और उसकी फोटो अपलोड करनी होगी। खास बात यह है कि यह एप परिवहन विभाग के कार्यालय के पांच सौ मीटर के दायरे में काम करेगा। उसके आगे जाने पर काम नहीं करेगा।
विज्ञापन
एप पर वाहन की फोटो और पूरा डिटेल अपलोड होने के बाद ही प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सियाराम वर्मा ने कहा कि विभाग फिटनेस एप बनवा रहा है। इस एप का प्रयोग वाहनों के केवल फिटनेस प्रमाणपत्र के लिए प्रयोग में लाया जाएगा। प्रयोग के तौर पर इसे बाराबंकी में शुरू किया गया है। अब उसे दूसरे जिलों में भी शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन