{"_id":"5e348ec08ebc3e4b1805914d","slug":"now-e-rickshaw-lanes-on-prayagraj-s-smart-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज की स्मार्ट सड़कों पर अब ई-रिक्शा लेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज की स्मार्ट सड़कों पर अब ई-रिक्शा लेन
Sat, 01 Feb 2020 02:07 AM IST
विनोद सिंह
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
मुनेंद्र बाजपेयी, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 01 Feb 2020 02:07 AM IST
विज्ञापन
e-rickshaw
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी कंपनी ने ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या और उनके व्यवस्थित संचालन के लिए स्मार्ट सड़कों पर ई-रिक्शा लेन बनाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की सहूलियत के लिए रूट और किराया निर्धारण कर बोर्ड भी लगाए जाएंगे। हर सड़क पर चार्जिंग प्वाइंट बनाने के साथ चालकों के लिए ड्रेेस कोड भी लागू किया जाएगा।
नगर निगम ने स्मार्ट सिटी की चौड़ी स्मार्ट ई-रिक्शा लेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। मुख्य अभियंता की अध्यक्षता में टीम गठन कर लेन निर्धारण के लिए तकनीकी टीम पैमाइश कर सफेद पेंट से ब्लाक बनवाएंगे। एक सड़क पर ई-रिक्शा के लिए कम से कम एक और ज्यादा से ज्यादा दो चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे।
ई-रिक्शा चालकों को यूनियन वालों के साथ बैठाकर यातायात संचालन के बारे में जागरूक किया जाएगा। उन्हें पंजीकरण कराने, ड्रेस कोड का पालन करने और निर्धारित रूटों पर तय दरों पर किराया लेने की जानकारी दी जाएगी। यूनियन के माध्यम से सभी ई-रिक्शा चालकों को वाहन का पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराना होगा।
विज्ञापन
पंजीकरण कराना होगा जरूरी
शहर में इस समय करीब नौ हजार ई-रिक्शा हैं। इनमें से अधिकांश आरटीओ और नगर निगम में पंजीकृत नहीं हैं। कई बार निर्देशों के बाद पंजीकरण न कराने वाले चालकों को 31 मार्च तक की मोहलत दी जाएगी। साथ ही ई-रिक्शा के व्यवस्थित संचालन के लिए विस्तृत योजना भी तैयार की गई है।
यूनिक नंबर और आई कार्ड भी देंगे
नगर निगम या आरटीओ में पंजीकृत ई-रिक्शा का अब एक यूनिक नंबर होगा। चालकों को फोटो युक्त आई कार्ड भी दिया जाएगा। यूनिक नंबर और फोटो आईडी के माध्यम से ई-रिक्शा पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने की भी योजना है। साथ ही किसी यात्री की शिकायत या वारदात की जांच में यूनिक नंबर और आईकार्ड उपयोगी साबित होंगे।
शहर में ई-रिक्शा का संचालन दुरुस्त करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है। स्मार्ट सड़कों पर लेन बनाने के साथ इनकी पार्किंग के लिए स्थान भी निर्धारित किया जाएगा। निर्धारित किराया दरों की सूची का बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। चौक, कटरा जैसे प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा संचालन की रणनीति यातायात पुलिस के सहयोग से बनाकर लागू की जाएगी
-रवि रंजन, नगर आयुक्त, सीईओ स्मार्ट सिटी कंपनी